वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी ने कहा समाज में एकता होनी चाहिए तभी सनातन धर्म मजबूत होगा।
कुरुक्षेत्र, 2 मई : देशभर में संचालित श्री जयराम संस्थाओं के परमाध्यक्ष एवं श्री जयराम विद्यापीठ के संचालक ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी ने श्री पंचदश नाम जूना अखाड़ा के महामंडलेश्वर स्वामी यतींद्रानंद गिरि को जगदगुरु बनाए जाने का स्वागत किया है। उन्होंने इसे सनातन धर्म के हित में बताया और कहा कि धर्म को मजबूती मिलेगी। ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी ने कहा कि समाज को जाति के आधार पर बांटना सनातन की परम्परा नहीं है। स्वामी यतींद्रानंद गिरि के जगदगुरु बनने पर भारत के समस्त साधु संत समाज एवं धर्म प्रेमियों ने स्वागत किया है। ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी ने कहा कि देश एवं राष्ट्र को मजबूत करने के लिए जातिगत भेदभाव से ऊपर उठकर समाज में एकता होनी चाहिए तभी सनातन धर्म भी मजबूत होगा। आज समाज को सही मार्गदर्शन की आवश्यकता है। यह कार्य संत समाज ही कर सकता है। सनातन धर्म सभी को साथ लेकर चलता है।
श्री जयराम संस्थाओं के परमाध्यक्ष ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी।