वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
सेवा ट्रस्ट यू.के. इंडिया की टीम ग्रामीण मतदाताओं को कर रही है जागरूक।
कुरुक्षेत्र, 4 मई : सेवा ट्रस्ट यू.के. इंडिया द्वारा गांव गांव में जाकर निरंतर ग्रामीण मतदाताओं को मतदान के लिए निरंतर जागरूक किया जा रहा है। शनिवार को भी सेवा ट्रस्ट यू.के. इंडिया की टीम ने करीब आधा दर्जन गांवों में जागरूकता अभियान चलाया। सेवा ट्रस्ट यूके इंडिया के जिला कोऑर्डिनेटर पवन मित्तल ने बताया कि इसी क्रम में गांव घमूर खेड़ी में भी मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। पवन मित्तल ने कहा कि हम दुनिया के सबसे बड़े लोकतांत्रिक देश भारत में रहते हैं। लोकतंत्र की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि इसमें लोगों की, लोगों के लिए तथा लोगों द्वारा सरकार चुनी जाती है। लोकतंत्र के इस महापर्व के महायज्ञ में हमें अपने मत के रूप में आहुति जरूर से जरूर डालनी चाहिए। महिला वालंटियर पूजा सैनी ने कहा कि लोकतंत्र प्रणाली में जनता सर्वाेपरि होती है और एक-एक वोट का बड़ा महत्व होता है। खंड कोआर्डिनेटर विजय पंघाल ने सभी मतदाताओं से अपील की कि लोकतंत्र के महोत्सव में बढ़चढ़ कर हिस्सा लें और ज्यादा से ज्यादा मतदान कर देश की प्रगति और विकास में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। इस अवसर पर सेवा ट्रस्ट यू.के. इंडिया द्वारा अपनी को स्पांसर डाबर इंडिया द्वारा सभी को रियल जूस वितरित किया गया। मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में विक्की सैनी, समीर सैनी, राष्ट्रीय सेवा योजना की वॉलंटियर स्नेहा मित्तल, गुरमीत, सिमरन, सुखविंदर व बलजीत कौर इत्यादि मौजूद रहे।
कार्यक्रम में लोगों को जागरूक करते हुए।