वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
जग ज्योति दरबार के महंत राजेंद्र पुरी निरंतर सनातन प्रचार अभियान चला रहे हैं।
कुरुक्षेत्र, 6 मई : जग ज्योति दरबार के महंत राजेंद्र पुरी ने निरंतर सनातन प्रचार के अभियान को जारी रखते हुए कहा कि सनातन धर्म मजबूती के साथ आगे बढ़ रहा है। देश के संत महापुरुषों ने सनातन संस्कृति को मजबूत करने का काम किया है। देश के सभी लोगों को एक साथ जोड़ने का काम रहे हैं। उन्होंने कहा कि विश्व में शांति की गारंटी सनातन के माध्यम से भारत हो सकता है। दुनिया के लोग आशा भरी नजरों से देख रहे हैं। महंत राजेंद्र पुरी ने कहा कि सनातन को विश्व स्तर ले जाने के अभियान का कार्य आज महत्वपूर्ण है। सनातन संस्कृति चुनौतियों से भागने नहीं बल्कि मुकाबला करने के लिए ताकत देती है। एक भारत श्रेष्ठ भारत बन रहा है, जो संतों के तप और चेतना का फल है। सनातन धर्म में सभी जाति, धर्म और संस्कृति समायोजित है। महंत राजेंद्र पुरी ने कहा कि सनातन धर्म और संस्कृति का विश्व को समानता और एकता में बांधने में बड़ा योगदान है। सनातन तोड़ता नहीं जोड़ता है। इस अवसर पर रणधीर सिंह, नीरज, मंजीत सिंह, अजय, कुलबीर सिंह इत्यादि भी मौजूद रहे।
लोगों के साथ महंत राजेंद्र पुरी।