दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)
बरेली : गतदिवस”उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ” के जिला अध्यक्ष राम लाल कश्यप के नेतृत्व में पदाधिकारियों द्वारा बुद्ध पूर्णिमा के शुभ अवसर पर महात्मा गौतम बुद्ध पार्क बरेली में नीम के 11 पौधों का वृक्षारोपण किया गया। तथा इसके पश्चात महात्मा गौतम बुद्ध की मूर्ति के चरणों में पुष्प अर्पित किए गए।
संघ जिलाध्यक्ष राम लाल कश्यप ने बताया कि बुद्ध पूर्णिमा के दिन महात्मा गौतम बुद्ध का जन्म हुआ एवं आज के ही दिन महात्मा गौतम बुद्ध को ज्ञान प्राप्त हुआ तथा आज के ही दिन महात्मा गौतम बुद्ध का परीनिर्माण दिवस हुआ उन्होंने सर्व समाज को सही रास्ता दिखाने का कार्य किया। संघ जिला अध्यक्ष ने इस मौके पर सभी संघ पदाधिकारियों एवं सदस्यों से अपने घर के आंगन में एक-एक पेड़ लगाएं जाने का अनुरोध भी किया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थिति जिला महामंत्री महेश चंद्र वाल्मीकि , जिला कोषाध्यक्ष कमलेश सागर, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष रनवीर सिंह पटेल, राजेंद्र सिंह कोली, जिला उपाध्यक्ष ज्ञान बाबू, ब्लाक अध्यक्ष राजवीर वाल्मीकि, राम मोहन कश्यप, जितेंद्र कुमार, तैजप्रकाश लोधी, श्रीमती संतोषी देवी , श्रीमती शिवानी आदि।