वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
गीता निकेतन विद्या मंदिर, मोहन नगर में किया मताधिकार का प्रयोग।
लाडवा, 25 मई : भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी नवीन जिन्दल और उनकी धर्मपत्नी शालू जिन्दल ने आज कुरुक्षेत्र के मोहन नगर स्थित गीता निकेतन विद्या मंदिर के मतदान केंद्र नंबर 66 में अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि लोकतंत्र के इस महापर्व में लोग अधिक से अधिक संख्या में भाग लें।
श्री जिन्दल और उनकी पत्नी ने आज प्रातः मतदान से पहले श्री सिध्देश्वर महादेव मंदिर में पूजा अर्चना की और देश के कल्याण के लिए प्रार्थना की। मतदान के बाद पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि भारतीय जनता
पार्टी दुनिया की सबसे बड़ी लोकतांत्रिक पार्टी है। इस महापर्व में
भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ-साथ जनता भी पूरे उत्साह से भाग ले रही है।