हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 94161 91877
कुरुक्षेत्र : सतयुग दर्शन संगीत कला केंद्र शीला नगर में दस दिवसीय समर कैंप का शुभारंभ आज शनिवार को होगा। केंद्र के सदस्य जितेंद्र अरोड़ा ने बताया कि कैंप के लिए 75 बच्चों ने रजिस्ट्रेशन करवाया है। समर कैंप का शुभारंभ सांय 4 बजे वात्सल्य वाटिका कुरुक्षेत्र के संस्थापक स्वामी हरिओम दास परिव्राजक करेंगे। इस अवसर पर 28 मई तक रजिस्ट्रेशन करवाने वाले बच्चों को लक्की ड्रा के माध्यम से आकर्षक इनाम दिया जाएगा। कैंप 10 जून तक चलेगा। कैंप में बच्चों को गायन, वादन, नृत्य इत्यादि सिखाया जाएगा। इसके अलावा नृत्य में वेस्टर्न डांस और क्लासिकल डांस सिखाया जाएगा तथा हारमोनियम, गिटार व कांगो आदि भी सिखाया जाएगा। सतयुग दर्शन संगीत कला केंद्र द्वारा हर वर्ष समर कैंप का आयोजन किया जाता है।
जानकारी देते केंद्र के सदस्य जितेंद्र अरोड़ा।