चिड़ियों के लिए छत पर दाना पानी रखने के एक गूंज संस्था अभियान से लगातार जुड़ रहे हैं लोग

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : चिड़ियों के लिए छत पर दाना पानी रखने के एक गूंज संस्था के अभियान से निरंतर लोग जुड़ रहे हैं।
एक गूंज संस्था द्वारा चिड़ियों के लिए छत पर दाना पानी रखने का अभियान निरंतर चलाया जा रहा है इसी कड़ी में आज आशा सिंह ने कहा संस्था द्वारा यह अभियान चलाया जा रहा है जो सराहनीय है इससे प्रेरित होकर हमने भी अपने घर की छत पर चिड़ियों के लिए इतनी गर्मी में सभी से अपील की है दाना पानी अवश्य रखें संस्था के अध्यक्ष बंटी ठाकुर के दिशा निर्देशन में अभियान निरंतर चलाया जा रहा है इससे प्रेरित होकर पूनम और द्रवित ने भी अपने-अपने घरों की छत पर भी चिड़ियों के लिए दाना पानी रखा अभियान निरंतर जारी है और लोग निरंतर इससे जुड़ने जा रहे हैं संस्था के अध्यक्ष बंटी ठाकुर ने कहा जीव जन्तुओं की सेवा करनी चाहिए इससे बड़ा ही पुण्य मिलता है और जीव जंतुओं की जान बच जाती है हम सभी को इस अभियान में अपनी भागीदारी करनी चाहिए
इस अभियान में सभी लोग निरंतर लोग जुड़ रहे हैं आज के अभियान में प्रमुख रूप से आशा सिंह, डॉ विनय कुमार सिंह, पूनम, द्रवित, खुशी सिंह ने घर की छत पर चिड़ियों के लिए दाना पानी रखा ।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जरूरतमंदों की सेवा सर्वोत्तम सेवा: सिन्हा

Sun Jun 2 , 2024
विवेकानंद कुष्ठ आश्रम के सैकड़ों कुष्ठ रोगियों को वितरित किए भोजन फल तथा मिष्ठान दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : मानव सेवा क्लब के तत्वावधान में रामगंगा स्थित विवेकानंद कुष्ठ आश्रम में सैकड़ों कुष्ठ रोगियों को भोजन, फल और मिष्ठान का वितरण किया गया। जब कुष्ठ रोगियों को उनकी पसंद […]

You May Like

advertisement