हरिनंद गिरि आश्रम (राधा कृष्ण मन्दिर) के महंत बने महंत शंभू गिरि

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।

कुरुक्षेत्र : कुरुक्षेत्र ब्रह्मसरोवर के किनारे पर स्थित हरि नंद गिरि आश्रम ( राधा कृष्ण मन्दिर ) के महंत राम गिरि महाराज के 19 मई 2024 को ब्रह्मलीन होने पर उनका आश्रम परिसर में शोडसी भंडारा आज 3 जून 2024 को आयोजित किया गया।
महंतों की परंपरा में प्राचीन परंपरा चली आ रही है जो समाध बाबा दौलत गिरि दूंधरेहेड़ी का जो महंत होता है वही कुरुक्षेत्र सिद्ध पीठ दुर्गा मंदिर राधा, कृष्ण मंदिर, नरसिंह मन्दिर का महंत होता है जो की ब्रह्मसरोवर परिक्रमा मार्ग पर मौजूद है।
शोडसी भंडारे में प्रदेश के इलावा दूसरे प्रदेश के भी संत समाज ने भंडारे में भाग लिया।
भंडारे से पूर्व संत समाज द्वारा हवन यज्ञ किया गया।
आश्रम परिसर में जूना अखाड़ा के मुख्य संरक्षक महंत हरि गिरि जी महाराज , प्रदेश अध्यक्ष महंत पृथ्वी गिरि, श्री महंत रामचंद्र गिरि, श्री महंत दूज पुरी जी, महंत तोता गिरि ,श्री महंत चांद गिरि, महंत भान गिरि, कोतवाल सोमेश्वर पुरी, थानापति धर्मेंद्र गिरि, षडदर्शन साधुसमाज के अध्यक्ष परमहंस ज्ञानेश्वर महाराज, कोषाध्यक्ष महंत महेश मुनि, महासचिव महंत ईश्वर दास, संगठन सचिव वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक, स्वामी लक्ष्मी नारायण पुरी, संगठन महा मंत्री महंत सुनील दास कबीरपंथी, महंत राम अवतार, महंत विशाल दास कोतवाल इत्यादि संत समाज के महंत संत मौजूद रहे। समाद बाबा दौलत गिरि के महंत शंभू गिरि महाराज को इस स्थान हरि नंद गिरि आश्रम का भी महंत संत समाज वा सभी श्रद्धालु जनों द्वारा चादर की रस्म अदा कर महंत नियुक्त
किया गया। विशाल भंडारे का आयोजन हुआ जिसमें सरपंच सुखविंदर पूर्व सरपंच समशेर सिंह, रमेश, सतबीर सभी गणमान्यजनों ने भी भाग लिया।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उन्नति के शिखर पर पहुंचाती है सकारात्मक सोच : सूबे प्रताप

Mon Jun 3 , 2024
वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक। प्रान्तीय आर्य वीर दल शिविर में मुख्य वक्ता के रूप में पहुंचे गुरुकुल के प्राचार्य ने युवाओं को दिये व्यक्तित्व विकास के सूत्र। कुरुक्षेत्र, 3 जून : एकाग्रता और दृढ़ इच्छाशक्ति से अपने लक्ष्य की ओर निरन्तर बढ़ने वालों को अपने लक्ष्य की प्राप्ति अवश्य होती […]

You May Like

advertisement