दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)
बरेली : आंवला लोकसभा सीट से सांसद धर्मेंद्र कश्यप हैट्रिक लगाने में चूक गये। सपा प्रत्याशी नीरज मौर्य ने 15669 वोटों से हरा दिया। तथा काफी समय के बाद आंवला में सपा का खाता खुला है। वहीं बदायूं में भी भाजपा अपना गढ़ बचाने में नाकाम साबित हुई। बदायूं में 2019 में भाजपा सांसद संघमित्रा मौर्य ने जीत दर्ज की थी
बरेली, आंवला लोकसभा सीट से सांसद धर्मेंद्र कश्यप हैट्रिक लगाने में चूक गये। सपा प्रत्याशी नीरज मौर्य ने 15669 वोटों से हरा दिया। काफी समय के बाद आंवला में सपा का खाता खुला है। वहीं बदायूं में भी भाजपा अपना गढ़ बचाने में नाकाम साबित हुई। बदायूं में 2019 में भाजपा सांसद संघमित्रा मौर्य ने जीत दर्ज की थी। 2024 के चुनावी 9lपरिणामों में सपा नेता शिवपाल यादव के बेटे बदायूं से प्रत्याशी आदित्य सिंह यादव जीत की ओर हैं। वह 37093 वोटों से आगे हैं। सपा इसे अपनी जीती हुई सीट मानकर चल रही है।
बरेली मंडल की सीटों का हाल :-
बरेली लोकसभा सीट
छत्रपाल गंगवार, भाजपा – 567127
प्रवीन सिंह ऐरन, सपा – 532323
लीड – 34804
आंवला लोकसभा सीट
नीरज मौर्य, सपा – 492515
धर्मेंद्र कश्यप, भाजपा – 476546
आबिद अली, बसपा – 95630
लीड – 15969
बदायूं लोकसभा सीट
आदित्य यादव, सपा – 479052
दुर्विजय सिंह शाक्य, भाजपा – 441959
मुस्लिम खां, बसपा – 92123
लीड – 37414
पीलीभीत लोकसभा सीट
जितिन प्रसाद, भाजपा – 607158
भगवत शरण गंगवार, सपा – 442223
अनीस अहमद खां, बसपा – 89697
लीड – 164935
शाहजहांपुर लोकसभा सीट
अरुण कुमार सागर, भाजपा – 508297
ज्योत्सना गोंड, सपा – 454854
दोदराम वर्मा, बसपा – 73899
लीड – 53443