दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)
बरेली : पीलीभीत में भाजपा के प्रत्याशी उत्तर प्रदेश सरकार में पीडब्ल्यूडी मंत्री जितिन प्रसाद ने सांसद वरुण गांधी का विरोध, सिखों की नाराजगी, कुर्मी वोटों में सेंधमारी के बावजूद सीट पर कब्जा कर लिया। बरेली में सपा के विधायक और पूर्व मंत्री रहे भगवत सरन गंगवार को पीलीभीत लोकसभा से हार का मुंह देखना पड़ा। वहीं तमाम अंर्तविरोधों के बावजूद बरेली के लोकसभा प्रत्याशी और पूर्व मंत्री छत्रपाल गंगवार ने सपा के प्रत्याशी और पूर्व मंत्री प्रवीन सिंह ऐरन को चुनावी मैदान में पटखनी दे दी है। हालांकि आयोग ने अभी बरेली और शाहजहांपुर का परिणाम घोषित नहीं किया है। शाहजहांपुर में भाजपा प्रत्याशी अरुण कुमार सागर ने सपा की ज्योत्सना गोंड से करीब 50 हजार वोटों से आगे चल रहे हैं।
बरेली मंडल की सीटों का हाल :-
बरेली लोकसभा सीट
छत्रपाल गंगवार, भाजपा – 567127
प्रवीन सिंह ऐरन, सपा – 532323
लीड – 34804
आंवला लोकसभा सीट
नीरज मौर्य, सपा – 492515
धर्मेंद्र कश्यप, भाजपा – 476546
आबिद अली, बसपा – 95630
लीड – 15969
बदायूं लोकसभा सीट
आदित्य यादव, सपा – 479052
दुर्विजय सिंह शाक्य, भाजपा – 441959
मुस्लिम खां, बसपा – 92123
लीड – 37414
पीलीभीत लोकसभा सीट
जितिन प्रसाद, भाजपा – 607158
भगवत शरण गंगवार, सपा – 442223
अनीस अहमद खां, बसपा – 89697
लीड – 164935
शाहजहांपुर लोकसभा सीट
अरुण कुमार सागर, भाजपा – 508297
ज्योत्सना गोंड, सपा – 454854
दोदराम वर्मा, बसपा – 73899
लीड – 53443