श्री मारकंडेश्वर महादेव मंदिर में शनि जयंती पर आज होगा सूर्यपुत्र शनिदेव का पूजन

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।

विश्व कल्याण के लिए की जाएगी शनिदेव की आराधना एवं अनुष्ठान।

कुरुक्षेत्र, 5 जून : ज्येष्ठ महीने की अमावस्या पर 6 जून को मारकंडा नदी के तट पर स्थित श्री मारकंडेश्वर महादेव मंदिर ठसका मीरां जी में शनि जयंती पूजन विधिवत मंत्रोच्चारण के साथ संत महापुरुषों द्वारा किया जाएगा। इसी अवसर पर अखिल भारतीय श्री मारकंडेश्वर जनसेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत जगन्नाथ पुरी के सान्निध्य में नवग्रह मंदिर के साथ शनि शिला पर विधिवत मंत्रोच्चारण के साथ शनि जयंती के अवसर पर श्रद्धालु सूर्यपुत्र शनिदेव का पूजन एवं तेलाभिषेक करेंगे। महंत जगन्नाथ पुरी ने बताया कि मनुष्य द्वारा किया गया कोई भी बुरा या अच्छा कार्य शनिदेव से छिपा हुआ नहीं है। शनि जयंती पर शनिदेव की पूरे विधि-विधान एवं भक्ति भाव से पूजा अर्चना करनी चाहिए। उन्होंने बताया कि शनिदेव को न्याय का देवता माना जाता है। उन्होंने बताया कि मनुष्य के कर्मों के अनुसार ही शनिदेव उसे वैसा ही फल देते हैं। ऐसा माना जाता है कि इस दिन शनि पूजा करने, व्रत रखने और दान करने से व्यक्ति शनि के अशुभ प्रभाव से मुक्ति पाता है। इस अवसर पर स्वामी पृथ्वी पुरी, स्वामी संतोषानंद, बिल्लू पुजारी, दर्शन सिंह, संजीव, भान सिंह, जितेंद्र, बलजीत सिंह, सुक्खा सिंह इत्यादि भी मौजूद रहे।
शनि शिला पर महंत जगन्नाथ पुरी एवं अन्य श्रद्धालु तैयारी के अवसर पर।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सोसाइटी फॉर प्रमोशन ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी का बच्चों को विज्ञान के प्रति जागरूक करने का अभियान

Wed Jun 5 , 2024
वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक। सोसाइटी द्वारा ग्रीष्म अवकाश में समर स्कूल कैंप प्रेरणा 2024 का आयोजन। कुरुक्षेत्र, 5 जून : सोसाइटी फॉर प्रमोशन ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी द्वारा ग्रीष्म अवकाश के दौरान भी बच्चों को विज्ञान के प्रति जागरूक किया जा रहा है। सोसाइटी द्वारा ग्रीष्म अवकाश के दौरान में […]

You May Like

Breaking News

advertisement