शनि जयंती पर श्री मारकंडेश्वर महादेव मंदिर में शनि शिला पर हुई विशेष पूजन

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 94161 91877

शनि जयंती पर श्री मारकंडेश्वर महादेव मंदिर में जुटे श्रद्धालु।

कुरुक्षेत्र, 6 जून : अखिल भारतीय श्री मारकंडेश्वर जनसेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत जगन्नाथ पुरी एवं अन्य संत महापुरुषों के सान्निध्य में श्री मारकंडेश्वर महादेव मंदिर ठसका मीरां जी के परिसर में स्थित नवग्रह मंदिर एवं शनि शिला पर हर बार की भांति शनि जयंती पर विशेष पूजन किया गया। इस पूजन में भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने पूरी आस्था के साथ मंगल कामना करते हुए शनि शिला पर तेलाभिषेक किया। महंत जगन्नाथ पुरी ने बताया कि ज्येष्ठ महीने की अमावस्या को शनि जयंती मनाई जाती है। मान्यताओं के अनुसार सूर्य देव पुत्र शनिदेव का जन्म ज्येष्ठ अमावस्या के दिन हुआ था। इसलिए हर साल ज्येष्ठ महीने की अमावस्या को शनि जयंती मनाई जाती है। महंत जगन्नाथ पुरी ने बताया कि शनिदेव सभी को उनके कर्मों के हिसाब से फल देते हैं। अच्छे कर्म करने वालों को शनि देव की कृपा बनी रहती है। वैसे तो शनिदेव न्यायप्रिय देवता हैं लेकिन इसके विपरीत बुरे कर्म करने वालों को शनिदेव दंड देते हैं। शनि की कुदृष्टि के दौरान जातक को शारीरिक, मानसिक और आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ता है। महंत जगन्नाथ पुरी ने कहा कि शास्त्रों के अनुसार शनि जयंती के दिन का काफी महत्व है। ऐसी मान्यता है कि साढ़ेसाती, ढैय्या और महादशा जैसे शनि से जुड़े दोषों से निजात पाने के लिए शनि अमावस्या पर शनिदेव की पूजा का विशेष पुण्य फल मिलता है। इस मौके पर स्वामी पृथ्वी पुरी, स्वामी संतोषानंद, बिल्लू पुजारी, दर्शन सिंह, दलबीर संधू, बन्टी संधू, अंश संधू, सृष्टि संधू, शिवाजी गिरी, आकाश गिरी, साक्षी गिरी, आमरो कौर, बलजीत गोयत,नायब सिंह बसाती, राजू शर्मा, सुशील शर्मा व विकास शर्मा इत्यादि भी मौजूद रहे।
शनि जयंती पर महंत जगन्नाथ पुरी एवं श्रद्धालु पूजन करते हुए।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जग ज्योति दरबार में ज्येष्ठ अमावस्या पर हुआ संत समागम एवं भंडारे का आयोजन

Thu Jun 6 , 2024
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 94161 91877 जग ज्योति दरबार के महंत राजेंद्र पुरी ने ज्येष्ठ महीने में अग्नि के बीच सूर्य भगवान की उपासना का महत्व बताया। कुरुक्षेत्र, 6 जून : जग ज्योति दरबार के महंत राजेंद्र पुरी ने नौ तपा के बीच चल रही अखंड […]

You May Like

Breaking News

advertisement