जय ज्योति दरबार के महंत राजेंद्र पुरी का गांव गांव में सनातन धर्म प्रचार का अभियान चलेगा

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।

महंत राजेंद्र पुरी ने अभिभावकों से अपील की वे बच्चों को दें सनातन संस्कृति की जानकारी।

कुरुक्षेत्र, 8 जून : जय ज्योति दरबार के महंत राजेंद्र पुरी वर्षों से निरंतर देश विदेश में सनातन धर्म प्रचार का अभियान चला रहा हैं। अब उन्होंने पूरे राज्य में गांव गांव में जाकर सनातन के प्रति लोगों को जागृत करने के लिए अभियान चलाने का निर्णय लिया है। महंत राजेंद्र पुरी ने बताया कि वे गांव गांव में सनातन धर्म एवं संस्कृति प्रचार के कार्यक्रम आयोजित करेंगे। इस के साथ युवाओं को भी जोड़ने की योजना है। जिसके लिए जय ज्योति दरबार का किशोर एवं युवा प्रभाग भी गठित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से सनातन को काफी मजबूती मिली है। महंत राजेंद्र पुरी ने कहा कि सनातन को मजबूत करने में अभिभावक अहम भूमिका अदा कर सकते हैं। अभिभावकों को चाहिए कि अपने बच्चों को अधिक से अधिक सनातन के बारे में जानकारी दें। अगर सनातनं मजबूत होगा तो हमारा राष्ट्र भी मजबूत होगा। महंत राजेंद्र पुरी ने कहा कि आज पाश्चात्य सभ्यता के प्रभाव से हर जागरूक भारतीय नागरिक चिंतित है। इससे हमारे भविष्य की चिंता भी बढ़ी है। हमें अपने बच्चों को सनातन भारतीय संस्कृति एवं संस्कारों से जोड़ने के लिए अपने परिवारों से ही कदम उठाने होंगे।
जय ज्योति दरबार के महंत राजेंद्र पुरी।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जन स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी एक फिर से कर रहे हैं बड़े आंदोलन की तैयारी

Sun Jun 9 , 2024
वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग हरियाणा के प्रमुख अभियंता को दी पत्र से जानकारी। कुरुक्षेत्र, 8 जून : जन स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी एक बड़े आंदोलन की तैयारी कर रहे हैं। इस बात की जानकारी पत्र के माध्यम से जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग हरियाणा के प्रमुख अभियंता […]

You May Like

Breaking News

advertisement