कुरुक्षेत्र का तापमान एक बार फिर 45 डिग्री के पार जाने की संभावना

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।

पिछले दो दिनों में हो रही है फिर से तापमान में बढ़ौतरी।

कुरुक्षेत्र, 9 जून : किसानों ने जहां धान की फसल की रोपाई के लिए खेत तैयार करने शुरू कर दिए हैं वहीं गर्मी का तापमान कुछ कम होने के बाद फिर से बढ़ने लगा है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के कारण कुछ दिनों की राहत के बाद एक बार फिर से हरियाणा में भीषण गर्मी की शुरूआत हो गई है। कृषि वैज्ञानिक डा. सी.बी. सिंह ने बताया कि कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार कुरुक्षेत्र तथा आसपास के क्षेत्रों में तापमान आने वाले सप्ताह में 45 से 46 डिग्री के पार जा सकता है। हरियाणा के अन्य क्षेत्रों में भी तापमान 45 डिग्री के पार पहुंचने का अनुमान लगाया जा है। उन्होंने कहा कि हरियाणा में गर्मी 20 साल से भी ज्यादा का रिकॉर्ड तोड़ चुकी है। मौसम विभाग के अनुसार प्री-मानसून आने तक तापमान 45 डिग्री पार जाने की संभावना है। पिछले दो दिनों में रात के तापमान में 2 डिग्री की बढ़ोत्तरी हुई है। मौसम विभाग का अनुमान है कि हरियाणा में मानसून 28 जून से जुलाई के पहले सप्ताह तक दस्तक दे सकता है। लेकिन उससे पहले प्री-मानसून बरसात होगी। 20 जून के आसपास मौसम बदलने की संभावना है। डा. सिंह ने कहा कि सामान्य बरसात हुई तो खरीफ की फसलों की बिजाई समय पर हो सकेगी।
कृषि वैज्ञानिक डा. सी.बी. सिंह।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

श्री मारकंडेश्वर महादेव मंदिर में महाराणा प्रताप जयंती पर अर्पित किए गए श्रद्धा सुमन

Sun Jun 9 , 2024
वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक। महंत जगन्नाथ पुरी ने कहा महाराणा प्रताप को साहस, वीरता और अटूट देशभक्ति के लिए याद किया जाता है। कुरुक्षेत्र, 9 जून : मारकंडा नदी के तट पर श्री मारकंडेश्वर महादेव मंदिर ठसका मीरां जी में रविवार होने के कारण भगवान शिव के परम भक्ति ऋषि […]

You May Like

advertisement