जग ज्योति दरबार के महंत राजेंद्र पुरी ने कहा बच्चों को सनातन संस्कृति के लिए जागरूक करना समाज का दायित्व

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।

जग ज्योति दरबार के महंत राजेंद्र पुरी ने शुरू किया गांव गांव सनातन जागृति अभियान।

कुरुक्षेत्र, 10 जून : जनकल्याण एवं विश्व शांति के लिए कठोर अग्नि तपस्या करने के बाद जग ज्योति दरबार के महंत राजेंद्र पुरी ने अब अपने सनातन धर्म प्रचार अभियान के अंतर्गत कुरुक्षेत्र से गांव गांव सनातन जागृति मुहिम शुरू कर दी है। सोमवार को महंत राजेंद्र पुरी ने अपने कार्यकर्ताओं एवं सेवकों के साथ कुरुक्षेत्र व पिहोवा के दर्जनों गांवों के कार्यक्रमों में भाग लिया। महंत राजेंद्र पुरी ने कहा कि आधुनिक मशीनी युग में बच्चों को भारतीय संस्कृति एवं संस्कारों के साथ पूजा संस्कार का ज्ञान होना जरूरी है। नहीं तो युवा पीढ़ी पाश्चात्य संस्कृति की ओर विमुख हो रही है। इसका परिणाम हमें अपने घरों तथा समाज में देखने को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि हमें बच्चों को किताबी ज्ञान के साथ सनातन संस्कारों व नैतिक शिक्षा का ज्ञान देना चाहिए। तभी सुसंस्कारित नैतिक ईमानदार समाज की परिकल्पना साकार होगी। बच्चे बुजुर्गों का आदर करना भी सीखेंगे। महंत राजेंद्र पुरी ने कहा कि उन्हें सनातन प्रचार अभियान में काफी लोगों का साथ मिल रहा है। उन्हें खुशी है कि गांव-गांव में ग्रामीण लोग भी अलख जगा रहे हैं। महंत राजेंद्र पुरी ने कहा कि कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थी प्रायः दिग्भ्रमित हो जाते हैं। न माता पिता का नियंत्रण इन बच्चों पर रह पाता है और न ही वे स्वविवेकी होते हैं। इस स्थिति में इन बच्चों का मार्गदर्शन कर सनातन संस्कृति और देश की परंपराओं के लिए जागरूक बनाना समाज का दायित्व है। इस अवसर पर उनके साथ बारू राम शर्मा, मनप्रीत सिंह, जगीर मोर, लवली खानपुर, रोशन लाल द्सोरा, दिनेश कुमार साबा पुर, सुरेश शर्मा, बिट्टू शर्मा, अनिल गुप्ता, सुंदर शर्मा, सतीश, चरणजीत सिंह, राज कुमार चौहान, इंद्र कुमार, राजेश शर्मा, प्रदीप देबन, चरणदास खेड़ी शीशगरां, संदीप सिंह मनीमाजरा, रणबीर बपदी, सुखविंदर रायत ख़ाना, अमन बीड पीपली, अंकुश मुकर पुर व विक्रम लाडवा इत्यादि भी मौजूद रहे।
महंत राजेंद्र पुरी सनातन के प्रति जागरूक करते हुए।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड भ्रातृ मंडल ने धर्मनगरी कुरुक्षेत्र से कोटद्वार बस सेवा के लिए सरकार का आभार व्यक्त किया

Tue Jun 11 , 2024
वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक। उत्तराखंड भ्रातृ मंडल लम्बे समय से कोटद्वार के लिए बस चलाने के लिए मांग कर रहा था। कुरुक्षेत्र, 10 जून : धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में पिछले करीब 4 दशकों से उत्तराखंड भ्रातृ मंडल समाज सेवा के कार्यों में सक्रिय है। उत्तराखंड भ्रातृ मंडल समाज के प्रधान भूपेंद्र […]

You May Like

advertisement