सोशल मीडिया पर हथियारों का प्रदर्शन पड़ सकता है भारी : एस एस भोरिया

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।

कुरुक्षेत्र : पुलिस अधीक्षक कुरुक्षेत्र श्री सुरेन्द्र सिंह भोरिया ने कहा कि अवैध असला रखना कानूनन अपराध है। इसके साथ-साथ रुतबा दिखाने के लिए अवैध या लाईसेंसशुदा हथियारों के साथ सोशल साईट्स फेसबुक, व्हाट्सएप और ट्विटर पर फोटो टैग करना भी भारी पड सकता है। पुलिस ऐसे व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार करेगी और इसके साथ ही उसके शस्त्र लाइसेंस को रद्द करवाने की कार्रवाई भी शुरू होगी।
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि सार्वजनिक तौर पर हथियारों का प्रदर्शन करना प्रतिबंधित है। उन्होंने बताया कि शिकायत होने पर हथियार के साथ फोटो अपलोड करने वालों को तीन साल तक जेल की सलाखों के पीछे रहना पड़ सकता है और भारी भरकम जुर्माना भी अदा करना पड सकता है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि हथियार भले ही लाइसेंसी हो लेकिन उसका सार्वजनिक प्रदर्शन पूरी तरह से गैर कानूनी है। ऐसा करना असला लाइसेंस जारी करने के लिए तय शर्तों के उल्लंघन एवं असले के दुरुपयोग की परिधि में आता है। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि सोशल मीडिया पूरी तरह से सार्वजनिक मंच है। लिहाजा वहां हथियारों के साथ फोटो पोस्ट करना सार्वजनिक प्रदर्शन के दायरे में आता है। ऐसा करने वाले के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज करने का प्रावधान है।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

प्रकृति के साथ छेड़छाड़ और उसके दोहन से बढ़ी समस्याएं : भारत भूषण

Tue Jun 11 , 2024
वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक। ब्रह्माकुमारीजविश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में किया भव्य आयोजन। कुरुक्षेत्र/शाहाबाद, 10 जून : प्रजापिता ब्रह्माकुमारीज ईश्वरीय विश्व विद्यालय प्रभु अनुभूति भवन शाहाबाद मारकंडा में विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ब्रह्माकुमारीज : साइंटिस्ट एवं इंजीनियर विंग के नेशनल कोऑर्डिनेटर राजयोगी […]

You May Like

advertisement