महेश नवमी पर होगा विशेष पूजन, महंत जगन्नाथ पुरी ने बताया महेश नवमी का महत्व

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 94161 91877

कुरुक्षेत्र, 12 जून : अखिल भारतीय श्री मारकंडेश्वर जनसेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत जगन्नाथ पुरी ने बताया कि धर्म को मानने वाले भक्तों के लिए भगवान शिव की उपासना का विशेष महत्व है। प्रत्येक महीने में भगवान शिव की उपासना के लिए कई शुभ दिन निर्धारित किए गए हैं। उन्होंने बताया कि ज्येष्ठ महीने की शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि के दिन महेश नवमी का पर्व मनाया जाता जाता है। महेश नवमी पर्व के दिन भगवान शिव और माता पार्वती की उपासना करने से जीवन में सुख-समृद्धि आती है और सभी प्रकार के दुख दूर हो जाते हैं। महंत जगन्नाथ पुरी ने बताया कि ज्येष्ठ महीने की महेश नवमी 16 जून मनाई जाएगी। धर्म ग्रंथो में बताया गया है कि ऋषियों के श्राप के प्रभाव से 72 क्षत्रिय पत्थर में परिवर्तित हो गए थे। इसके बाद ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि के दिन भगवान शिव और माता पार्वती ने इन सभी क्षत्रियों को श्राप से मुक्त किया था। भगवान शिव के वरदान से महेश नवमी पर भगवान शिव व माता पार्वती की उपासना करते हैं। इस अवसर पर स्वामी संतोषानंद, बिल्लू पुजारी, दर्शन सिंह, डा. माधव सिंह, डा. सुचिता सिंह, देवकी, अलखनंदा, गुरमीत व विजय कुमार इत्यादि भी मौजूद रहे।
महंत जगन्नाथ पुरी।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कुरुक्षेत्र के ब्राह्मणों को दिया गया दान 13 दिन तक 13 गुना बढ़ता रहता है

Thu Jun 13 , 2024
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 94161 91877 कुरुक्षेत्र : सन्निहित तीर्थ की गणना कुरुक्षेत्र के प्राचीन एवं पवित्र तीर्थों में की जाती है। वामन पुराण के अनुसार यह तीर्थ रन्तुक से लेकर ओजस तक, पावन से चतुर्मुख तक विस्तृत था। चारो और 2 योजन लगभग 8 किलोमीटररन्तुकादौजसं […]

You May Like

Breaking News

advertisement