अभी गर्मी से राहत मिलने वाली नहीं है,रात के तापमान में भी एक से दो डिग्री की वृद्धि हो सकती है

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।

कुरुक्षेत्र, 13 जून : कृषि वैज्ञानिक डा. सी. बी. सिंह ने कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञान विभाग से मिली जानकारी अनुसार मौसम का पूर्वानुमान बताया कि अभी गर्मी से राहत मिलने वाली नहीं है, लोगों को थोड़ा इंतजार करना होगा। उन्होंने बताया कि राज्य में पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव के कारण 14 जून को मौसम थोड़ा परिवर्तनशील रहने की संभावना है। इस दौरान राज्य के अधिकतर क्षेत्रों में बीच बीच में आंशिक बादल तथा धूल भरी हवाएं चलने की संभावना है। ऐसे में कुछ क्षेत्रों तापमान में हल्की गिरावट संभावित है। डा. सिंह ने कहा कि कुरुक्षेत्र तथा आपस के क्षेत्रों में रात के तापमान में एक से दो डिग्री की वृद्धि देखी जा सकती है। 15 जून से 19 जून के दौरान मौसम आमतौर पर शुष्क व गर्म रहने की संभावना है। डा. सिंह ने बताया कि उत्तर पश्चिमी हवाएं चलने तथा बीच-बीच में हल्के बादल तथा धूल भरी हवाएं चलने की भी संभावना है। इस के बाद 20 जून से मौसम में फिर से बदलाव संभावित। हो सकता है कि 20 जून के आसपास प्री मानसून का असर देखने को मिले।
कृषि वैज्ञानिक डा. सी. बी. सिंह।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जग ज्योति दरबार के महंत राजेंद्र पुरी ने सनातन प्रचार अभियान के साथ चलाया पौधारोपण अभियान

Fri Jun 14 , 2024
वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक। जग ज्योति दरबार के महंत राजेंद्र पुरी ने कहा सनातन संस्कृति में वृक्षों को माना है देवता, पेड़-पौधों की रक्षा करना है मानव का धर्म। कुरुक्षेत्र, 13 जून : धर्मनगरी के जग ज्योति दरबार के महंत राजेंद्र पुरी निरंतर देश विदेश में सनातन धर्म, संस्कृति एवं […]

You May Like

Breaking News

advertisement