मुख्यमंत्री नायब सिंह ने गीता ज्ञान संस्थानम में पहुंचकर गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद का लिया आशीर्वाद

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।

कुरुक्षेत्र 14 जून : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह शुक्रवार को कुरुक्षेत्र स्थित सीएम कैंप कार्यालय व गीता ज्ञान संस्थानम में पहुंचे। यहां पहुंचने पर उन्होंने कार्यकर्ताओं से शिष्टाचार भेंट की। गीता ज्ञान संस्थानम में पहुंचने पर उन्होंने गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज का आशीर्वाद भी प्राप्त किया।
मुख्यमंत्री नायब सिंह ने दोनों जगहों पर आए कार्यकर्ताओं से बातचीत कर, उनका कुशलक्षेम भी पहुंचा तथा यहां पर जो लोग आए थे, उनके प्रार्थना पत्र लेते हुए उन्हें आश्वस्त किया कि जो भी उनके कार्य है, वे प्राथमिकता के आधार पर किए जाएंगे। उन्होंने इस मौके पर यह भी कहा कि आमजन को अपने कार्यों को करवाने में सुगमता हो, इसके लिए समाधान शिविरों का आयोजन प्रत्येक जिले में किया जा रहा है। कार्य दिवस पर प्रात: 9 बजे से 11 बजे तक जिला व ब्लॉक स्तर पर संबंधित अधिकारी लोगों की समस्या सुनकर उनका निवारण कर रहे है। जो भी कार्यों से संबंधित रिपोर्ट होती है, वह उपायुक्त के माध्यम से चंडीगढ़ मुख्यालय भी पहुंचाई जा रही है। मकसद लोगों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करना है। इस मौके पर उपायुक्त शांतनु शर्मा, पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र भौरियां, कुरुक्षेत्र 48 कोस के चेयरमैन मदन मोहन छाबड़ा, भाजपा जिलाध्यक्ष रवि बतान, अनुसूचित घुमंतू जाति बोर्ड से जयसिंह पाल, पूर्व विधायक जिले राम शर्मा, जिप के पूर्व चेयरमैन गुरदयाल सुनहेड़ी, देवी दयाल सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सनातन धर्म सदा हमें जोड़ना सिखाता है : आचार्य डा.सुरेश मिश्रा

Fri Jun 14 , 2024
वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक। कसौली : आदरणीय समर्थगुरु और गोविंद की कृपा से भागवताचार्य श्री हरि जी महाराज को ओशोधारा मैत्री संघ, हिमाचल के संयोजक आचार्य डा. सुरेश मिश्रा ने ओशोधारा संस्थान मुरथल के संस्थापक समर्थगुरु सिद्धार्थ औलिया जी द्वारा रचित ब्रह्मसूत्र एवं ईशावास्य उपनिषद भेंट की गईं ।आचार्य डा. […]

You May Like

advertisement