मौसम विभाग ने राज्य के करीब एक दर्जन से अधिक जिलों में जारी किया है गर्मी का अलर्ट

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।

अभी जारी है आमजन के लिए मानसून से पहले गर्मी का फाइनल टॉर्चर।

कुरुक्षेत्र, 14 जून : इस बार लम्बी खींचती गर्मी रिकॉर्ड बना रही है। सूर्य देवता आसमान से आग उगल रहे हैं व जमीन तेज धूप से तप रही है। लोग घरों में कैद होने को मजबूर है। भीषण गर्मी से लोग परेशान है। प्रचंड गर्मी के चलते अब लोगों की जान पर आफत बन गई है। ऐसे में अभी हरियाणा के लोगों को इस गर्मी से राहत मिलती दिखाई नहीं दे रही है। कृषि वैज्ञानिक डा. सी. बी. सिंह ने कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विभाग से मिली जानकारी अनुसार बताया कि हरियाणा के 5 जिलों में ओरेंज और 15 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। अभी चार दिनों तक लू चलने को लेकर ये अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार अब 15 से 19 जून तक गर्म हवाएं चलने के साथ मौसम शुष्क रहने की संभावना है। आने वाले दिनों में रात का न्यूनतम तापमान भी 30 से 31 डिग्री के पार जाने की संभावना है। कुरुक्षेत्र का अधिकतम तापमान 44 से 45 डिग्री को पार कर चुका है। 20 जून से मौसम में फिर से बदलाव संभावित है।
मौसम विभाग की ओर से पंचकूला, अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल और करनाल में ओरेंज अलर्ट जारी किया गया है। जबकि यमुनानगर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, मेवात, पलवल, फरीदाबाद, रोहतक, सोनीपत, पानीपत, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार और जींद में येलो अलर्ट जारी किया गया है।
गर्मी से राहत के लिए निम्बू एवं शिकंजवी रेहड़ी।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

एस.पी.एस.टी.आई. पूरे राज्य में कर रही है बच्चों को विज्ञान के प्रति जागरूक

Fri Jun 14 , 2024
वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक। राज्य के वरिष्ठ सेवानिवृत्त आई.ए.एस. अधिकारी धर्मवीर स्वयं लेते हैं बच्चों को विज्ञान के प्रति जागरूक करने में रूचि। कुरुक्षेत्र, 14 जून : सोसाइटी फॉर द प्रमोशन ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी इन इंडिया (एस.पी.एस.टी.आई.) के अध्यक्ष राज्य के वरिष्ठ सेवानिवृत्त आई.ए.एस. अधिकारी धर्मवीर और महासचिव प्रोफेसर […]

You May Like

advertisement