एस.पी.एस.टी.आई. पूरे राज्य में कर रही है बच्चों को विज्ञान के प्रति जागरूक

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।

राज्य के वरिष्ठ सेवानिवृत्त आई.ए.एस. अधिकारी धर्मवीर स्वयं लेते हैं बच्चों को विज्ञान के प्रति जागरूक करने में रूचि।

कुरुक्षेत्र, 14 जून : सोसाइटी फॉर द प्रमोशन ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी इन इंडिया (एस.पी.एस.टी.आई.) के अध्यक्ष राज्य के वरिष्ठ सेवानिवृत्त आई.ए.एस. अधिकारी धर्मवीर और महासचिव प्रोफेसर केया धर्मवीर निरंतर बच्चों को विज्ञान के प्रति जागरूक करने के लिए अभियान चला रहे हैं। एस.पी.एस.टी.आई. के माध्यम से विभिन्न शिक्षण संस्थानों, स्कूल, कालेजों एवं विश्वविद्यालयों में कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। संस्था के मैनेजर महिपाल ने बताया कि एस.पी.एस.टी.आई. कुरुक्षेत्र, यमुनानगर, पंचकूला, फरीदाबाद, पलवल इत्यादि सहित राज्य के विभिन्न जिलों में प्रोजेक्ट चलाए जा चुके हैं। उन्होंने बताया कि संस्था के अध्यक्ष सेवानिवृत्त आई.ए.एस. अधिकारी धर्मवीर का मानना है कि बच्चों की बेहतर शिक्षा व उज्ज्वल भविष्य के लिए विज्ञान की जानकारी होना बहुत जरूरी है। आज के आधुनिक जीवन में तो विज्ञान के बिना कोई भी कार्य सम्भव नहीं है। एस.पी.एस.टी.आई. द्वारा ग्रीष्म अवकाश के चलते समर स्कूल प्रेरणा 2024 कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जा रहा है। इन कार्यक्रमों का उद्देश्य विद्यार्थियों और गुरुओं के बीच प्रेरणादायक बातचीत से चिह्नित करना है। जिसका उद्देश्य युवा शिक्षार्थियों के बीच विज्ञान और प्रौद्योगिकी में गहरी रुचि को बढ़ावा देना है। महिपाल ने बताया कि इन कार्यक्रमों में धर्मवीर और प्रोफेसर केया धर्मवीर खुद मौजूद रहकर विभिन्न वैज्ञानिक गतिविधियों और परियोजनाओं में विद्यार्थियों से जुड़ते हैं। वे विद्यार्थियों की विज्ञान जिज्ञासा का पता लगाने के लिए प्रोत्साहित करते हैं।
कार्यक्रम में विद्यार्थियों के बीच एस.पी.एस.टी.आई. के अध्यक्ष व राज्य के वरिष्ठ सेवानिवृत्त आई.ए.एस. अधिकारी धर्मवीर और महासचिव प्रोफेसर केया धर्मवीर।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

श्री जयराम संस्थाएं देशभर में कर रही हैं संस्कृत का प्रचार प्रसारविद्यापीठ में शुरू हुआ पंजीकरण

Fri Jun 14 , 2024
वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक। कुरुक्षेत्र, 14 जून : देशभर में संचालित श्री जयराम संस्थाओं के परमाध्यक्ष ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी पिछले करीब तीन दशकों से भारतीय संस्कृति व संस्कारों के साथ संस्कृत भाषा के प्रचार प्रसार में लगे हुए हैं। परमाध्यक्ष ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी के मार्गदर्शन में ही देश के विभिन्न राज्यों में […]

You May Like

advertisement