30 जून को चरखी दादरी में होगी आम आदमी पार्टी की महारैली : अनुराग ढांडा

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।

राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल करेंगी विधानसभा चुनाव का शंखनाद : अनुराग ढांडा।
सभी 90 विधानसभाओं में 30 जून की महारैली की तैयारियों को लेकर होगी बैठक : अनुराग ढांडा।
डॉ. सुशील गुप्ता 18 जून को कुरूक्षेत्र जिले के कार्यकर्ताओं की बैठक लेंगे : अनुराग ढांडा।
सभी 90 विधानसभा सीटों पर मजबूत उम्मीदवार उतारेगी आम आदमी पार्टी : अनुराग ढांडा।

चंडीगढ़, 16 जून :
आम आदमी पार्टी ने राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की धर्मपत्नी सुनीता केजरीवाल के 30 जून को हरियाणा दौरे को चलते बैठकों का दौर शुरू कर दिया है। आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा ने बताया कि आम आदमी पार्टी की महारैली चरखी दादरी में होगी। राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल विधानसभा चुनावों की तैयारियों का शंखनाद करेगी। प्रदेश की 90 विधानसभाओं में आम आदमी पार्टी के संगठन मंत्री आगामी महा रैली की तैयारियों को लेकर बैठक करेंगे।
उन्होंने बताया कि 17 और 18 जून को प्रदेश के सभी विधानसभा हलकों में कार्यकर्ता सम्मेलन होंगे। हिसार विधानसभा रूरल और अर्बन और सिरसा की बैठक आयोजित की जाएगी। इनकी अध्यक्षता संगठन मंत्री अश्विनी दुल्हेड़ा करेंगे। फरीदाबाद में होने वाली बैठक राजेंद्र शर्मा की अध्यक्षता में होगी। फतेहाबाद और जींद विधानसभा की बैठक की अध्यक्षता संगठन मंत्री रणदीप राणा करेंगे। महेंद्रगढ़ की बैठक की अध्यक्षता रविंद्र मटरू करेंगे। वहीं 18 जून को कुरूक्षेत्र में बैठक की अध्यक्षता प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सुशील गुप्ता करेंगे।
उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं में आगामी 30 जून की महारैली को लेकर उत्साह है। पूरे प्रदेश से आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता रैली में पहुंचने का काम करेंगे। वहीं आम आदमी पार्टी आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए बूथ स्तर तक अपने संगठन को मजबूत करने का काम करेगी। लोकसभा चुनावों में मिले वोटों के बाद आम आदमी पार्टी प्रदेश में तीसरा बड़ा विकल्प बनकर उभरी है।
उन्होंने कहा कि 30 जून को होने वाली महारैली हरियाणा में आम आदमी पार्टी का विधानसभा चुनावों की तैयारियों को लेकर बिगुल बजाएगी। पूरे प्रदेश में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता अरविंद केजरीवाल का संदेश जनता तक लेकर जाएंगे। सभी 90 विधानसभाओं में आम आदमी पार्टी मजबूती से अपने उम्मीदवार उतारेगी और चुनाव लड़ने का काम करेगी। दिल्ली और पंजाब के बाद आम आदमी पार्टी हरियाणा में सरकार बनाने का काम करेगी।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सेवा ट्रस्ट यू.के. इंडिया का कुरुक्षेत्र जिला के 419 गांवों तक पहुंचने का लक्ष्य

Sun Jun 16 , 2024
वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक। सेवा ट्रस्ट यू.के. इंडिया जिला के सभी नगर परिषद, पालिका व गांवों चला रहा है अभियान। कुरुक्षेत्र, 16 जून : सेवा ट्रस्ट यू.के. इंडिया देश के विभिन्न राज्यों सहित हरियाणा व कुरुक्षेत्र जिला में भी शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण, रक्तदान, रोजगार एवं जल संरक्षण इत्यादि क्षेत्रों में […]

You May Like

advertisement