श्री जयराम विद्यापीठ के श्री रामेश्वर महादेव मंदिर में हुआ पूजन एवं अनुष्ठान

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।

विद्यापीठ में सर्वकल्याण की भावना से किया गया पूजन।

कुरुक्षेत्र, 21 जून : देश के विभिन्न राज्यों में श्री जयराम संस्थाओं का संचालन कर रहे परमाध्यक्ष ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी की प्रेरणा से श्री जयराम विद्यापीठ के श्री रामेश्वर महादेव मंदिर में विधिवत मंत्रोच्चारण के साथ पूजन एवं अनुष्ठान किया गया। सर्वकल्याण की भावना से यह पूजन प. पंकज पुजारी ने ब्रह्मचारियों एवं ब्राह्मणों के साथ सम्पन्न करवाया। मंदिर में यह पूजन यजमान के तौर पर सुभाष कौशिक, सरोज शर्मा, अन्वय शर्मा, अवीर कौशिक, आशुतोष व अहाना शर्मा ने करवाया। पूजन के उपरांत मंदिर में स्थित विश्व के दुर्लभ स्फटिक मणि शिवलिंग पर भी भगवान शिव स्तुति एवं आरती की गई।
पूजन एवं अभिषेक करते हुए।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Like

advertisement