अग्रवाल वैश्य समाज हरियाणा पूरे प्रदेश में मनाएगा प्रेरणा दिवस

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।

अग्रवाल वैश्य समाज के सदस्य पौधारोपण कर मरीजों को फल वितरण करेंगे।

कुरुक्षेत्र, 21 जून : हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में अग्रवाल वैश्य समाज हरियाणा द्वारा प्रदेश अध्यक्ष अशोक बुवानीवाला एवं प्रदेश महासचिव राजेश सिंगला के मार्गदर्शन में 22 जून को प्रेरणा दिवस मनाया जा रहा है। अग्रवाल वैश्य समाज हरियाणा के जिला अध्यक्ष अशोक गर्ग ने बताया कि 22 जून को कुरुक्षेत्र से पूरे प्रदेश के लिए पौधारोपण अभियान की शुरुआत भी होगी। उन्होंने बताया कि 22 जून को प्रदेश अध्यक्ष अशोक बुवानीवाला का जन्मदिन भी है तो पौधारोपण करने के उपरांत हॉस्पिटल में मरीजों को फल वितरण भी किया जायेगा। गर्ग ने बताया कि पौधरोपण अभियान में सभी पदाधिकारी एवं सदस्य सहयोग करेंगे। इस अवसर पर मुनीश मित्तल, कपिल मित्तल, संजीव गर्ग, नरेश सिंगला, विजय गर्ग, जन बहादुर सिंगला व अजय गुप्ता इत्यादि भी मौजूद रहे।
अग्रवाल वैश्य समाज हरियाणा के जिला अध्यक्ष अशोक गर्ग।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

डॉ एसपी सिंह ने बढाया बदायूं का गौरव

Sat Jun 22 , 2024
20 जून 2024 बदायूं——— कृष्ण हरी शर्मा ,( जिला संवाददाता वी0वी0 न्यूज़ बदायूं )। रेड क्रॉस सोसायटी उत्तर प्रदेश राज्य शाखा की एक बैठक 19 जून 2024 को रेड क्रॉस भवन राजा नायव नवाब अली रोड केसरबाग लखनऊ में संपन्न हुई इसमें बदायूं के जाने-माने समाजसेवी डॉक्टर सत्यपाल सिंह ने […]

You May Like

advertisement