संत कबीर धानक समाज के कार्यक्रम का स्थान बदला

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।

मौसम को देखते हुए कबीर जयंती कार्यक्रम का स्थान बदला।

कुरुक्षेत्र, 23 जून : कुरुक्षेत्र में संत कबीर धानक समाज धर्मशाला एवं छात्रावास सभा कुरुक्षेत्र के प्रधान जयनारायण खटक ने जानकारी देते हुए बताया कि मौसम को देखते हुए व बरसात की संभावना को देखते हुए 24 जून को कुरुक्षेत्र के ब्रह्मसरोवर के निकट होने वाले कार्यक्रम के स्थान में परिवर्तन कर दिया गया है। प्रधान जयनारायण खटक ने बताया कि अब यह कार्यक्रम 24 जून को सुबह 10 बजे नील कंठी यात्री निवास सैनी समाज धर्मशाला के सामने होगा। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि शहरी निकाय राज्य मंत्री हरियाणा सरकार सुभाष सुधा होंगे। इससे पहले राज्यस्तरीय समारोह जो गोहाना में हुआ था जिसमें मुख्यमंत्री हरियाणा नायब सिंह सैनी ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की थी। गोहाना में 22 जून को हुए कार्यक्रम में भी समाज के विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की थी। जय नारायण ने बताया संत शिरोमणि कबीर साहेब जी की जिला स्तरीय जयंती कुरुक्षेत्र में भी 24 जून को धूम धाम से मनाई जाएगी। इस में बड़ी संख्या में लोग भाग लेंगे।
राज्य मंत्री सुभाष सुधा के साथ प्रधान जयनारायण खटक।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

हरियाणा पंजाबी अधिकार संघर्ष मोर्चा का दावा पूर्ण राजनीतिक, भागीदारी के बिना पंजाबियों का भविष्य सुरक्षित नहीं है

Sun Jun 23 , 2024
वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक। हरियाणा पंजाबी अधिकार संघर्ष मोर्चा पंजाबियों के लिए विजन रखने वाले नेताओं का करेगा समर्थन। कुरुक्षेत्र, 23 जून : राज्य के विधानसभा चुनाव निकट आ गए हैं तो राजनीतिक गलियारों में भी हलचल तेज हो गई है। हरियाणा पंजाबी अधिकार संघर्ष मोर्चा के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष […]

You May Like

Breaking News

advertisement