तेजीबाजार थाना पुलिस ने 02 तमंचा व 02 कारतुस के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

संवाददाता –विजय दुबे

तेजीबाजार -(जौनपुर)–
पुलिस अधीक्षक जौनपुर डा0 अजय पाल शर्मा द्वारा अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना तेजीबाजार पुलिस टीम द्वारा तथा प्र0नि0 उदय प्रताप सिंह के नेतृत्व में मुखबिर की सूचना पर दो अभियुक्तगण राहुल गुप्ता पुत्र सभाजीत गुप्ता ग्राम सकरा रामपुर थाना तेजीबाजार,तथा आकाश यादव पुत्र रामसूरत यादव ग्राम रामपुर सकरा थाना तेजीबाजार को बरचौली तेजीबाजार चौराहा आगे कलिंजरा रोड से दो तमंचा व दो कारतुस .315 बोर के साथ गिरफ्तार किया गया,गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर मु0अ0सं0 141/2024 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना तेजीबाजार जौनपुर पंजीकृत किया गया। अग्रिम विधिक कार्यवाही की गयी।
उक्त अभियुक्तों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में- उ0नि0 निर्भय नारायण चौबे,उ0नि0 रामविहारी,का0 रामबलि,का0 अमरजीत यादव थाना तेजीबाजार रहें।।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Like

advertisement