जग ज्योति दरबार के महंत राजेंद्र पुरी ने कहा हिन्दू एक त्याग तथा बलिदान का नाम है

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।

संत समाज हिन्दू विरोधियों को सहन नहीं करेगा।

कुरुक्षेत्र, 2 जुलाई : जग ज्योति दरबार महंत राजेंद्र पुरी ने कहा कि हिन्दुओं के प्रति गलत भावना रखने वालों व द्वेष रखने वालों को संत समाज कभी सहन नहीं करेगा। ऐसे हिन्दू विरोधियों को मुंह तोड़ जवाब दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि हिन्दू समाज को पूरे विश्व में सम्मान की दृष्टि से देखा जाता है। हिन्दुओं ने हमेशा राष्ट्र की मजबूती एवं रक्षा के लिए बलिदान दिया है। महंत राजेंद्र पुरी ने कहा कि हिन्दू एक त्याग का नाम है तथा हिन्दू बलिदान का नाम है। उन्होंने कहा कि हिन्दू देश की रक्षा के लिए जान तक देने को तैयार होता है। एकता तथा भाईचारे का प्रतीक हिन्दू है। हिन्दू वह गहरा सागर है जो पूरे विश्व का मार्गदर्शन कर रहा है। महंत राजेंद्र पुरी ने कहा कि जिन विरोधियों ने गहरे हिन्दू सागर से अपना पोषण किया है वहीं हिन्दुओं के प्रति कटु शब्दों का प्रयोग कर रहे हैं। संत समाज हिन्दुओं के प्रति कटु शब्दों का प्रयोग करने वालों को सहन नहीं करेगा। उन्होंने कहा कि जो हिंदू, हिंदुत्व व संत समाज को आहत करने वाले लोग है उन्हें बेनकाब किया जाएगा। हिंदू और हिंदुत्व के प्रति षडयंत्रों का भी जवाब दिया जाएगा।
जग ज्योति दरबार महंत राजेंद्र पुरी चर्चा करते हुए।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

हरियाणा एनवायरमेंटल सोसाइटी (एच.ई.एस.) का पौधारोपण अभियान जारी

Wed Jul 3 , 2024
वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक। एच.ई.एस. के मैं एक और मेरा एक अभियान के अंतर्गत किया गया पौधारोपण। कुरुक्षेत्र, 2 जुलाई : धर्मनगरी कुरुक्षेत्र के शांति नगर के लोगों ने पर्यावरण संरक्षण हेतु कार्यरत विख्यात संस्था हरियाणा एनवायरमेंटल सोसाइटी (एच.ई.एस.) के तत्वाधान में पौधारोपण किया। पौधारोपण की शुरुआत शांति नगर निवासी […]

You May Like

Breaking News

advertisement