प्रदेश में आए दिन घट रही अपराधिक घटनाएं, सरकार सुस्त : अशोक अरोड़ा

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।

प्रोपर्टी डीलर के घर पर फायरिंग कर फिरौती मांगने के मामले से कुरुक्षेत्र के लोग दहशत में।

कुरुक्षेत्र, 5 जुलाई : हरियाणा के पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेसी नेता अशोक अरोड़ा ने कहा है कि हरियाणा प्रदेश में लगातार अपराधिक घटनाएं घट रही हैं लेकिन प्रदेश की भाजपा सरकार हाथ पर हाथ धरे बैठी हुई है। आए दिन प्रदेश में फिरौती व मर्डर की घटनाओं से हरियाणा प्रदेश में गुंडा राज नजर आने लगा है। गत रात्रि कुरुक्षेत्र के एक प्रोपर्टी डीलर के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर 50 लाख रूपए की फिरौती मांगी गई है, जिससे कुरुक्षेत्र के लोगों में दहशत का माहौल है। ऐसे में आज व्यापारी व आम वर्ग का रखवाला कौन है? सरकार को इसका जवाब देना चाहिए।
अशोक अरोड़ा ने कहा कि पूरा हरियाणा आज अपराधिक किस्म की घटनाओं से सहमा हुआ है। कुछ रोज पहले हिसार में फिरौती मांगने का मामला सामने आया। सांपला में भी इस प्रकार की घटना घटित हुई। वहीं रावगढ के सरपंच पर हमला हुआ। इस प्रकार की अनेकों घटनाएं हैं, जिससे प्रदेश के लोगों में भय पनप रहा है। सरकार को चाहिए तो ये था कि इस प्रकार के अपराधिक गतिविधियों को बढावा देने वाले तत्वों को दबाती लेकिन हरियाणा सरकार तो हाथ पर हाथ धरे बैठी हुई है जोकि शर्मनाक बात है। प्रदेश में बढ रही अपराधिक घटनाओं के मध्यनजर सरकार को कडे कदम उठाने चाहिए।
अशोक अरोड़ा।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

दर्शकों की आंखे नम कर गई ‘‘करमांवाली’’, बंटवारे के दर्द से करवाया रुबरु

Sat Jul 6 , 2024
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।ब्यूरो चीफ – अरुण गौड़।दूरभाष – 94161 91877 बेटे की जुदाई में तड़पती मां का दर्द दिखा गया नाटक करमांवाली।चण्डीगढ़ नाट्य उत्सव का हुआ भव्य आगाज, नाटक करमांवाली ने छोडी अनूठी छाप। कुरुक्षेत्र 5 जुलाई : हिंदुस्तान-पाकिस्तान के बंटवारे की याद आज भी हर […]

You May Like

Breaking News

advertisement