सेवा ट्रस्ट यू.के. इंडिया का हरित भारत, हरित धरा अभियान के तहत पौधारोपण अभियान निरंतर जारी

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।

पौधारोपण कर बच्चों को पर्यावरण संरक्षण के लिए जागरूक किया।

कुरुक्षेत्र, 6 जुलाई : सेवा ट्रस्ट यू.के. इंडिया द्वारा हरित भारत, हरित धरा अभियान के अंतर्गत कुरुक्षेत्र के राजकीय आदर्श संस्कृति प्राथमिक विद्यालय सुंदरपुरा में पौधारोपण किया गया। इस मौके पर सेवा ट्रस्ट यू.के. इंडिया की टीम के पहुंचने पर मुख्य शिक्षिका रजनी शर्मा ने स्वागत किया। टीम ने बच्चों के साथ सबसे पहले विद्यालय मे पौधारोपण किया गया और दो सौ से ज्यादा बच्चों को पौधे वितरित किए। उपस्थित बच्चों और ग्रामीणों को ज्यादा से ज्यादा पौधे लगवाने का आह्वान किया। रजनी शर्मा ने कहा कि हमारी प्रकृति ने हमें वो समस्त संसाधन तथा सुविधाएं प्रदान की है जो सुखी जीवन के लिए आवश्यक होती हैं। बिना कुछ लिए हमें प्रकृति से अनगिनत बहुमूल्य उपहार प्राप्त हुए हैं। इसलिए हमारा भी यह फर्ज बनता है कि हम भी इस प्रकृति को स्वच्छ बनाने के लिए पेड़ लगाएं। सेवा ट्रस्ट यू.के. इंडिया के जिला कोऑर्डिनेटर पवन मित्तल ने विद्यार्थियों को पर्यावरण के प्रति सजग होने और स्वच्छ बनाने के लिए प्रेरित किया। बच्चों को पर्यावरण की देखभाल के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि मनुष्य के क्रियाकलापों के कारण पर्यावरण को लगातार नुकसान हो रहा है। पेड़ों की अंधाधुंध कटाई की वजह से वायु प्रदूषण बढ़ रहा है जिससे सांस की बीमारियां बढ़ती जा रही हैं। उन्होंने सेवा ट्रस्ट यू.के. (इंडिया) की गतिविधियो बारे विस्तार पूर्वक बताया। अपनी को-स्पोंसर डाबर इंडिया के सहयोग से विद्यालय के सभी बच्चों को डाबर शैम्पू वितरित किए गए। जिला प्रोजेक्ट कोआर्डिनेटर राजेश शर्मा ने सभी बच्चों को ज्यादा से ज्यादा पेड़ पौधे लगाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बच्चों और अध्यापकों को आज लगाए गए सभी पौधों को देखभाल के लिए गोद लेने को कहा। खंड कोऑर्डिनेटर थानेसर राजेश सैन् ने कहा कि जो बच्चे आज लगाए गए पौधों के बड़ा होने तक लगातार देखभाल करेंगे उन सभी बच्चों को सेवा ट्रस्ट द्वारा हर महीने सम्मानित किया जाएगा। मुख्याध्यापिका शशि व पूजा शर्मा ने आए हुए सभी अभिभावकों तथा समाजसेवियों का धन्यवाद किया।
पौधारोपण अभियान के अवसर पर बच्चे एवं शिक्षक।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आम आदमी पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सुशील गुप्ता का स्वास्थ्य मंत्री के बयान पर पलटवार

Sun Jul 7 , 2024
वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक। जिम्मेदारी के पद पर बैठे स्वास्थ्य मंत्री कमल गुप्ता का बयान शर्मनाक : डॉ. सुशील गुप्ता।प्रदेश में मेडिकल सुविधाएं चरमराई, डॉक्टर्स की भारी कमी : डॉ. सुशील गुप्ता।सीएचसी, पीएचसी में भी कोई सुविधा नहीं, जर्जर भवनों में चल रहे सेंटर : डॉ. सुशील गुप्ता।बीजेपी सरकार में […]

You May Like

Breaking News

advertisement