जन्मदिवस पर डॉ. उर्मिलेश को किया याद

जन्मदिवस पर डॉ. उर्मिलेश को किया याद।—————————-कृष्ण हरि शर्मा जिला संवाददाता बीबी न्यूज़ बदायूं
बदायूँ : 07 जुलाई। बदायूं क्लब प्रांगण में 6जुलाई शनिवार को गीतकार स्व. डॉ. उर्मिलेश की 73वीं जयंती के अवसर पर उनकी स्मृति में पौधारोपण कर अधिकारियों एवं समाजसेवियों ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। आयोजन में कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिलाधिकारी मनोज कुमार एवं विशिष्ट अतिथि नवागत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ब्रजेश कुमार सिंह ने स्व0 डॉ. उर्मिलेश की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी, सदस्यों द्वारा दोनों अधिकारीयों का माल्यार्पण एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया।
आयोजन की सराहना करते हुये जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने क्लब की गतिविधियों की जानकारी ली। जिलाधिकारी मनोज कुमार ने डॉ. उर्मिलेश को बदायूं का गौरव बताते हुये कहा वे अपनी कविताओं से सदैव ज़िंदा रहेंगे। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ब्रजेश कुमार सिंह ने कहा की डॉ. उर्मिलेश अमर कवि थे।
डॉ. अक्षत अशेष ने कहा कि आज हुये पौधों के पौधारोपण को आने वाले दिनों में पूर्णतया सफल बनाया जायेगा, यह पौधे जीवित रहें और बढ़े इस लिए ट्री गार्ड सहित सुरक्षा की विशेष व्यवस्था रखी गई है। पौधारोपण में क्लब के उपाध्यक्ष डॉ एसके गुप्ता, सांस्कृतिक सचिव रविन्द्र मोहन सक्सेना, जनसम्पर्क सचिव मनीष सिंघल, नरेश चंद्र शंखधार, डॉ. भास्कर शर्मा, नितिन गुप्ता, डॉ. सौरभ शंखधार, सुशील शर्मा, आदि उपस्थित रहे।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

गुप्त नवरात्र के दूसरे दिन हुई मां तारा देवी की पूजा

Mon Jul 8 , 2024
वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक। बारह ज्योतिर्लिंगों पर अनुष्ठान से लाई अखण्ड ज्योति पर हुई पूजा। कुरुक्षेत्र, 7 जुलाई : अखिल भारतीय श्री मारकंडेश्वर जनसेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत जगन्नाथ पुरी की प्रेरणा से श्री मारकंडेश्वर महादेव मंदिर ठसका मीरां जी में गुप्त नवरात्रों के अवसर पर नियमित हवन यज्ञ एवं […]

You May Like

Breaking News

advertisement