कर्मचारी यूनियन राज्य प्रधान कुलवंत शर्मा ने बताया अब आंदोलन के तहत सभी जिला स्तर पर प्रदर्शन एवं मुख्यमंत्री के निवास पर धरना प्रदर्शन का कार्यक्रम निर्धारित किया गया

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।

कर्मचारियों की मांगों 11 अगस्त तक समाधान न होने पर मुख्यमंत्री के आवास पर धरना प्रदर्शन होगा।

कुरुक्षेत्र, 7 जुलाई : हरियाणा गवर्नमेंट पी. डब्लू. डी. मैकेनिकल वर्करज यूनियन रजि. न.41 मुख्यालया चरखी दादरी कैम्प (कार्यालय करनाल) संबंधित हरियाणा संयुक्त कर्मचारी मंच की रोहतक में आयोजित बैठक से लौटने के बाद कुरुक्षेत्र में राज्य प्रधान कुलवंत शर्मा ने बताया कि राज्य स्तरीय बैठक में कर्मचारियों के आंदोलन सहित सभी जिला स्तर पर प्रदर्शन एवं मुख्यमंत्री के निवास पर धरना प्रदर्शन का कार्यक्रम निर्धारित किया गया। उन्होंने बताया कि प्रदेश स्तरीय बैठक की अध्यक्षता राज्य के चेयरमैन सतपाल वर्मा ने की। संचालन राज्य के महासचिव इंद्र सिंह सिहाग ने किया। इस बैठक में राज्य के वरिष्ट उप प्रधान इंद्रजीत सिंह, राज्य कोषाध्यक्ष बलराज सिंह व राज्य कमेटी के सभी पदाधिकारी, सभी जिला प्रधान, जिला सचिव, जिला कोषाध्यक्ष, सभी ब्रांचों के प्रधान, सचिव, कोषाध्यक्ष व सैकड़ों कर्मचारियों ने भाग लिया था। राज्य प्रधान कुलवंत शर्मा ने बताया कि बैठक में मुख्य रूप सभी कर्मचारियों को एल.टी.सी. का भुगतान करना, मृतक कर्मचारी को तीन लाख का भुगतान करना, एक्सग्रेसिया नीति में 52 वर्ष की शर्त हटाना, सेवा नियम की खामियां ठीक करना, पी.डब्ल्यू.डी. विभाग में कनिष्ठ अभियंता व ड्राइवर के खाली पद सेवा नियम के तहत प्रमोशन किया जाए, कच्चे कर्मचारियों को पक्का किया जाए, 7वें वेतनमान के अनुरूप 30-20-10/. एच.आर.ए. बढ़ाया जाए, स्वीकृत पदों को समाप्त न किया जाए। सभी मांगों को लागू करवाने के लिए विचार विमर्श किया और सरकार को चेतावनी दी कि 30 जुलाई तक सभी उपायुक्त कार्यालयों पर प्रदर्शन करते हुए उपायुक्त के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया जाएगा। अगर सरकार ने 10 अगस्त तक बातचीत से मांगों का समाधान नहीं किया तो 11 अगस्त को मुख्यमंत्री के करनाल निवास पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा। इसमें जिला अध्यक्ष सरदार इंद्रजीत सिंह अम्बाला, जिला अध्यक्ष अशोक यादव कुरुक्षेत्र, जिला अध्यक्ष सुरेंद्र सैनी, जिला अध्यक्ष रजिस्टर राणा करनाल, फतेहाबाद, रोहतक, कैथल, पानीपत, सोनीपत, भिवानी, हिसार, सरसा, जींद सहित सभी ने मुख्यमंत्री के करनाल आवास का घेराव करने में एक एक कर्मचारी उतारने का आहवान किया।
कर्मचारियों को सम्बोधित करते हुए राज्य प्रधान कुलवंत शर्मा।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अमृतवेला प्रभात सोसायटी के सदस्यों द्वारा चमरंग मंडी में किया गया सत्संग एवं निकाली गई प्रभात फेरी

Mon Jul 8 , 2024
सत्संग में पृथ्वी को हरी भरी रखने के लिए पेड़ पौधे लगाने का किया गया आवाह्न। फिरोजपुर 07 जुलाई {कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता}= अमृतवेला प्रभात सोसायटी के सदस्य ने बस्ती टैंका वाली के साथ चमरंग मंडी में प्रिंस घारु के घर पर सत्संग किया।सत्संग में सचिन नारंग सक्षम बजाज […]

You May Like

Breaking News

advertisement

call us