विश्व कल्याणर्थ 20 वर्षो से श्री लक्ष्मीनारायण मन्दिर गीता कालोनी दिल्ली में हो रहा अखंड श्री रामचरित्रमानस पाठ

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।

विश्व कल्याणर्थ महामंडलेश्वर 1008 स्वामी विद्यागिरि जी महाराज के मार्गदर्शन में विद्वान ब्राह्मण दिन रात कर रहे पाठ।

दिल्ली : प्राचीन श्री लक्ष्मीनारायण मन्दिर गीता कालोनी दिल्ली में महामंडलेश्वर 1008 स्वामी विद्यागिरि जी महाराज के मार्गदर्शन में पिछले 20 वर्षो से श्री सदगुरुदेव स्वामी सर्वानंद गिरि जी महाराज के शुभ संकल्प से अखंड श्री रामचरित्रमानस पाठ का आयोजन हो रहा है।
आश्रम के विद्वान ब्राह्मण दिन रात विश्व कल्याणर्थ अखंड श्री रामचरित्रमानस पाठ सेवा में लगे रहते है।


इसी के साथ प्रत्येक वर्ष हनुमत यज्ञ जो इस वर्ष 29 जून को प्रारंभ हुआ जिसका समापन 16 जुलाई को होगा।
हनुमत यज्ञ अनेक राज्यों में स्थापित मठ मन्दिर आश्रमों के परमाध्यक्ष महंत बंशी पुरी जी महाराज श्री पंचायती अखाड़ा महानिर्वाणी के सानिध्य अध्यक्ष में हो रहा है।
व्यवस्थापक स्वामी लखन गिरि ने बताया की 15 जुलाई को मन्दिर परिसर में ही भगवान श्री नरसिंह जी की मूर्ति स्थापना एवं संत भंडारे का आयोजन प्रातः 11 बजे होगा।
मुख यजमान श्री दिवान चंद वधवा, श्री सुंदर दास वधवा रहे।
इस आयोजन में श्री महंत नारायण गिरि जी, महामंडलेश्वर राघवानंद जी महाराज, महामंडलेश्वर स्वामी कंचन गिरि जी, महामंडलेश्वर नवल किशोर दास जी, श्री महंत धीरेंद्र पुरी, संत महामंडल एवं षडदर्शन साधुसमाज के साथ आश्रम की महंत सर्वेश्वरी गिरि, श्री गोविंद गिरि,महंत भीम पुरी, स्वामी लक्ष्मीनारायण पुरी, महंत श्याम गिरि, स्वामी प्रवण पुरी ,महंत केशव गिरि, स्वामी हरिनारायण गिरि, स्वामी मोक्षदा गिरि, वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक, महंत कमल गिरि, गौरव गिरि, मनोहर गिरि इत्यादि संत समाज मौजूद रहेंगे।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जयराम विद्यापीठ के श्री रामेश्वर महादेव मंदिर में प्रारंभ हुआ महामृत्युंजय जाप अनुष्ठान

Mon Jul 8 , 2024
वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक। जयराम विद्यापीठ में गुप्त नवरात्र के दूसरे दिन सर्व जन कल्याण के लिए ब्रह्मचारियों ने किया दुर्गा सप्तशती पाठ। कुरुक्षेत्र, 7 जुलाई : श्री जयराम संस्थाओं के परमाध्यक्ष ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी की प्रेरणा से श्री जयराम विद्यापीठ में हर क्षण आध्यात्म एवं मंत्र जाप की ध्वनि गूंजती […]

You May Like

Breaking News

advertisement