जयराम विद्यापीठ के श्री रामेश्वर महादेव मंदिर में प्रारंभ हुआ महामृत्युंजय जाप अनुष्ठान

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।

जयराम विद्यापीठ में गुप्त नवरात्र के दूसरे दिन सर्व जन कल्याण के लिए ब्रह्मचारियों ने किया दुर्गा सप्तशती पाठ।

कुरुक्षेत्र, 7 जुलाई : श्री जयराम संस्थाओं के परमाध्यक्ष ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी की प्रेरणा से श्री जयराम विद्यापीठ में हर क्षण आध्यात्म एवं मंत्र जाप की ध्वनि गूंजती रहती है। रविवार को भी गुप्त नवरात्रों के चलते विद्यापीठ में करनाल से आए यजमान संदीप गुप्ता ने परिवार के साथ श्री रामेश्वर महादेव मंदिर मे महामृत्युंजय जाप अनुष्ठान प्रारंभ किया। यह मंत्र जाप अनुष्ठान प. पंकज पुजारी ने पूरे विधि विधान से प्रारंभ करवाया। इसे पहले मंदिर के शिवलिंग पर अभिषेक व पूजन किया गया। यजमान परिवार के साथ सतीश गर्ग भी पूजन व अभिषेक मे शामिल हुए। मीडिया प्रभारी राजेश सिंगला ने बताया कि इसी के साथ गुप्त नवरात्र के अवसर पर सर्व जन कल्याण एवं विश्व शांति के लिए निरंतर पूजन भी चल रहा है। गुप्त नवरात्र के दूसरे दिन देवी तारा आराधना की गई। ब्रह्मचारियों ने सर्व जन कल्याण की भावना से दुर्गा सप्तशती पाठ किया। प्राचार्य डा. रणबीर भारद्वाज ने बताया कि धर्म को मानने वाले तथा मां के भक्तों के लिए नवरात्रों की विशेष अहमियत होती है। गुप्त नवरात्र में 10 महाविद्या की पूजा की जाती है। इन नवरात्र में विशेषकर शक्ति साधना, तांत्रिक क्रियाएं, मंत्रों को साधने जैसे कार्य किए जाते हैं।
विद्यापीठ में पूजन करते हुए।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

हरियाणा में मंडरा रहा बाढ़ का खतरा : अनुराग ढांडा

Mon Jul 8 , 2024
वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक। नदियों के तटबंधों को मजबूत करने के लिए नहीं किया कोई काम : अनुराग ढांडा।पिछले साल की बाढ़ से हुआ लाखों लोगों को नुकसान : अनुराग ढांडा।1 लाख 30 हजार किसानों को अब तक नहीं मिला कोई मुआवजा : अनुराग ढांडा।बीजेपी सरकार को लोगों के जान-माल […]

You May Like

Breaking News

advertisement