हरियाणा में मंडरा रहा बाढ़ का खतरा : अनुराग ढांडा

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।

नदियों के तटबंधों को मजबूत करने के लिए नहीं किया कोई काम : अनुराग ढांडा।
पिछले साल की बाढ़ से हुआ लाखों लोगों को नुकसान : अनुराग ढांडा।
1 लाख 30 हजार किसानों को अब तक नहीं मिला कोई मुआवजा : अनुराग ढांडा।
बीजेपी सरकार को लोगों के जान-माल के नुकसान से कोई लेना-देना नहीं : अनुराग ढांडा।
हरियाणा के लोग इस बार भाजपा को सबक सिखाने का काम करेंगे : अनुराग ढांडा।

चंडीगढ़, 7 जुलाई :
आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा ने प्रदेश में तटबंधों के मजबूत नहीं करने से मंडरा रहे बाढ़ के खतरे को लेकर बीजेपी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि आगामी मानसून के सीजन को देखते हुए नदियों के तटबंधों को मजबूत करने के लिए बीजेपी सरकार ने कोई काम नहीं करवाया। पिछले साल की बाढ़ से लाखों लोगों का जान माल का नुकसान हुआ था। बीजेपी सरकार को प्रदेश के किसानों और लोगों से कोई मतलब नहीं है।
उन्होंने कहा कि पिछली बार की बाढ़ से लाखों लोगों का नुकसान हुआ था। इसके बावजूद भी बीजेपी सरकार ने कोई सबक नहीं लिया। उन्होंने कहा कि पिछले बार बाढ़ से हुए नुकसान के 1 लाख 30 हजार आवेदन आए थे, लेकिन बीजेपी ने एक भी पैसे का मुआवजा जारी न कर किसानों की कमर तोड़ने का काम किया। आज स्थिति ये कि कुरुक्षेत्र और अंबाला जिले के जिन किसानों की फसल पानी में डूबी थी। वहां आजतक भी सूखी रेत की सफाई नहीं हुई है। इसके साथ पिछली बार की बाढ़ से कोई सबक लेने का काम नहीं किया गया। यमुना के किनारे सोनीपत, पानीपत, करनाल, कुरुक्षेत्र, अंबाला और यमुनानगर में पिछले एक दशक से तटबंधों को मजबूत करने का कोई काम नहीं हुआ। इसके कारण हर बार मानसून की बारिश में हरियाणा में बाढ़ आ जाती है। वहीं बीजेपी सरकार की शह पर यमुनानगर, अंबाला से लेकर सोनीपत और पानीपत में अवैध खनन का काम जोरों से चल रहा है।
उन्होंने कहा कि अंबाला जिले में टांगरी नदी और मारकंडा नदी के भी खूब उत्पात मचाया था। उसके तटबंधों को मजबूत करने का भी कोई काम नहीं किया गया। घग्गर जोकि कैथल से सिरसा और फतेहाबाद की तरफ जाती है। उसके तटबंधों को मजबूत करने का कोई भी काम नहीं किया गया। हरियाणा के लोगों के जान माल से बीजेपी सरकार को कोई लेना देना नहीं है। बीजेपी केवल अपनी राजनीति में मशगूल है। पिछले बार भी नदी के तटबंधों को मजबूत करने के लिए जो करोड़ों रुपए आए थे, वो भी वापस चला गया, लेकिन बीजेपी सरकार ने कोई भी काम नहीं किया।
उन्होंने कहा कि इससे पता चलता है कि बीजेपी सरकार ने पिछली बार की बाढ़ से कोई सबक नहीं लिया है। बीजेपी सरकार इस बार भी महज खानापूर्ति करने का काम करवा रही है। बरसात शुरू होने के बाद ही नदियों के तटों पर पत्थर डालने का काम शुरू किया है। इस बार भी प्रदेश के 13 जिलों पर बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। अगर, प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह को लोगों की जान माल की परवाह नहीं है। लोग इसका जवाब आने वाले चुनावों में वोट की चोट से देने का काम करेंगे। इस बार हरियाणा के लोग बीजेपी को सबक सिखाने का काम करेंगे।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सरस्वती मेडिसिन एजेंसी कुरूक्षेत्र द्वारा स्वर्गीय श्री सुमेर चंद अग्रवाल की चौदहवीं पुण्यतिथि पररक्तदान शिविर आयोजित

Mon Jul 8 , 2024
वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक। कुरुक्षेत्र 7 जुलाई : सरस्वती मेडिसिन एजेंसी कुरूक्षेत्र के द्वारा स्वर्गीय श्री सुमेर चंद अग्रवाल की चौदहवीं पुण्यतिथि के अवसर पर अग्रवाल धर्मशाला नजदीक रेलवे रोड कुरूक्षेत्र में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। डॉ. रमा के नेतृत्व में सरकारी अस्पताल कुरुक्षेत्र के ब्लड बैंक […]

You May Like

Breaking News

advertisement