भाजपा युवा नेता एवं अनेक संस्थाओं के पदाधिकारी अशोक रोशा ने स्वर्गीय माता विद्यावती के निमित औषधीय पौधा रोपित किया

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।

भाजपा हरियाणा की सभी कार्यवाही रोशा जी के निवास से ही होती थी और पूज्य माता जी सभी की भोजन इत्यादि की व्यवस्था का कार्य करती थी।

कुरुक्षेत्र : आज एक औषधीय पौधा मौलश्री का भाजपा के युवा नेता अशोक रोशा ने अपनी स्वर्गीय माता श्रीमती विद्यावती के नाम का अंकुर नर्सिंग होम के नजदीक पार्क में लगाया।
इसका वृक्ष हृदय और मस्तिष्क, ज्वर, दांतों के रोगों से छुटकारा दिलाने में बहुत कारगर होता है। इसके साथ- साथ वास्तु दोष एवं मंगल दोष के निवारण के लिए उपयुक्त माना गया है।
माता विद्यावती और पिता सत्य प्रकाश रोशा का सारा जीवन भारतीय जनता पार्टी को समर्पित रहा।
हरियाणा ही नही दूसरे प्रदेशों से भी भाजपा कार्यकर्ता रोशा जिवके निवास पर ही पार्टी की मीटिंग करते रहे।
भारतीय जनता पार्टी को आज इस मुकाम तक पहुंचाने में रोशा परिवार का अहम योगदान है।
अशोक रोशा ने बताया कि पौधरोपण पर्यावरण की सेवा के साथ भावी पीढ़ियों को आशीर्वाद देने के समान है। आप सभी भी अपने बुजुर्गो के निमित पौधे रोपिये और उस पोधे की देखभाल भी करे।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Like

Breaking News

advertisement