वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
मां दशभुजी दुर्गा की विधिवत मंत्रोच्चारण के साथ की आराधना।
कुरुक्षेत्र, 8 जुलाई : अखिल भारतीय श्री मारकंडेश्वर जनसेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत जगन्नाथ पुरी द्वारा अन्य संत महापुरुषों के साथ गुप्त नवरात्र पर हवन यज्ञ व पूजन किया जा रहा है। इसी के साथ निरंतर मां दशभुजी दुर्गा की विधिवत मंत्रोच्चारण के साथ पूजा चल रही है। महंत जगन्नाथ पुरी ने बताया कि सर्वकल्याण से की गई पूजा अर्चना से मां भगवती प्रसन्न होती हैं तथा मानव समाज के हित में शक्ति प्रदान करती हैं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक गुप्त नवरात्र में विश्व शांति एवं पूरे मानव समाज के कल्याण के लिए ही संत पूजा अर्चना करते हैं। इस पूजा में स्वामी संतोषानंद, बिल्लू पुजारी, राजेश गुप्ता, दिशा अग्रवाल, कमल कांत, विनीता अग्रवाल व कंवर पाल इत्यादि भी शामिल हुए।
महंत जगन्नाथ पुरी गुप्त नवरात्र पूजा अर्चना करते हुए।