देश के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय श्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा चलाए गए ‘‘एक पेड़ मां के नाम’’ महाअभियान के तहत ग्राम पंचायत आकली शिव (बाड़मेर) में वृक्षारोपण व 110 पौधे भामाशाह मिश्री सिंह जी के द्वारा वितरण किया।
भारतीय संस्कृति में धरती को मां माना गया है। प्रधानमंत्री जी ने इसी भावना पर बल देते हुए वृक्षारोपण को मां से जोड़ने की अभिनव पहल की है। प्रबुद्धजन व विद्यार्थियों से आग्रह किया कि वे एक पौधा लगाएं, उसे अपनी मां का नाम दें। इससे वृक्ष के प्रति भावनात्मक जुड़ाव बढ़ेगा। जीवनशैली में पर्यावरण अनुकूल बदलाव लाएं। ऐसा करके ही हम जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों का सामना करते हुए भावी पीढ़ियों को सुरक्षित वातावरण दे पाएंगे।