जग ज्योति दरबार के महंत राजेंद्र पुरी ने बताया सनातन में नवरात्रों का महत्व

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।

जग ज्योति दरबार के महंत राजेंद्र पुरी ने कहा आध्यात्मिक उन्नति में गुप्त नवरात्रों का है बहुत महत्व।

कुरुक्षेत्र, 9 जुलाई : आजकल गुप्त नवरात्र चल रहे हैं तो धर्मनगरी के जग ज्योति दरबार में भी महंत राजेंद्र पुरी के सानिध्य में पूजन एवं हवन किया जा रहा है। महंत राजेंद्र पुरी ने सनातन में नवरात्रों का महत्व बताया। उन्होंने कहा कि धर्म शास्त्रों के अनुसार सनातन धर्म में नवरात्रों को अत्यंत ही विशेष माना गया है। चाहे सतयुग हो या त्रेतायुग, द्वापर युग हो या कलयुग मां भगवती की पूजा-आराधना की जाती है। नवरात्र पर्व की गरिमा और महिमा कभी कम नहीं हुई। उन्होंने बताया कि त्रेतायुग में भी आषाढ़ महीने के गुप्त नवरात्र का और द्वापर युग में माघ महीने के गुप्त वृत्र का विशेष महत्व था। गुप्त नवरात्र का पर्व हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड एवं आसपास के क्षेत्रों में विशेष तौर पर मनाया जाता है। गुप्त नवरात्र में मां दुर्गा की तंत्र-साधना की जाती है, जो हमेशा ही गुप्त रूप से की जाती है। महंत राजेंद्र पुरी ने बताया कि आध्यात्मिक उन्नति, ज्ञान प्राप्ति, मोक्ष प्राप्ति और मनोकामना पूर्ति के लिए भी गुप्त नवरात्र को उत्तम समय माना जाता है। इस अवसर महंत राजेंद्र पुरी ने पूजन आराधना के उपरांत प्रसाद भी वितरित किया।
जग ज्योति दरबार के महंत राजेंद्र पुरी।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Like

advertisement