वैदिक मंत्रोच्चार के मध्य सम्पन्न हुआ भक्त निवास एवं पावन गौशाला का भूमि पूजन

सेंट्रल डेस्क संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 94161 91877

वृन्दावन : छटीकरा रोड़ स्थित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी आश्रम में श्रीकृष्ण कीर्ति फाउंडेशन व श्री राधा माधव सेवा समिति के संयुक्त तत्वावधान में द्विदिवसीय भक्त निवास एवं पावन गौशाला का भूमि पूजन महोत्सव विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों के मध्य अत्यन्त श्रद्धा एवं धूमधाम के साथ संपन्न हुआ।जिसके अंतर्गत संतों- विद्वानों एवं धर्माचार्यों के सानिध्य में वैदिक मंत्रोच्चार के मध्य पंच शिलाओं का पूजन करके उन्हें स्थापित किया गया।
इस अवसर पर सभी भक्तों – श्रृद्धालुओं को अपने आशीर्वचन देते हुए जगदगुरू पीपाद्वाराचार्य बाबा बलरामदास देवाचार्य महाराज ने कहा कि भागवत विदुषी कीर्ति किशोरी धर्म व अध्यात्म जगत की बहुमूल्य विभूति हैं। उनके निर्देशन में गोवर्धन रोड़, छटीकरा में गौशाला व मां वैष्णो देवी मंदिर के सामने, शक्ति धाम मार्ग पर जो भक्त निवास का निर्माण कराया जा रहा है, वो अति प्रशंसनीय है।
श्रीकृष्ण कीर्ति फाउंडेशन की संस्थापक व संरक्षक, भागवत विदुषी कीर्ति किशोरी एवं सचिव डॉ. सतेन्द्र जोशी ने कहा कि श्रीकृष्ण कीर्ति फाउंडेशन व श्रीराधा माधव सेवा समिति के संयुक्त तत्वावधान में बनने वाली गौशाला में गौ संरक्षण एवं संवर्धन के लिए युद्ध स्तर पर कार्य किए जायेंगे। जिससे गौवंश को सड़कों पर ना भटकना पड़े।
निंबार्क संप्रदाय के प्रख्यात संत जयकिशोर शरण महाराज एवं भागवतचार्य विपिन बापू महाराज ने कहा कि भागवत विदुषी कीर्ति किशोरी ने श्रीमद्भागवत कथा, श्रीराम कथा, नानी बाई रो मायरो एवं अपने भजनों के माध्यम से विश्वभर के असंख्य व्यक्तियों को भारतीय वैदिक सनातन धर्म और प्रभु भक्ति की ओर अग्रसर करने का कार्य किया है। जिससे समूचे ब्रज मंडल का मस्तक गौरांवित हुआ है।
वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. गोपाल चतुर्वेदी एवं आचार्य बद्रीश महाराज ने कहा कि श्रीधाम वृन्दावन की पावन भूमि पर बनने वाले भक्त निवास एवं पावन गौशाला का निर्माण निकुंजवासी संत श्री कुंडल कृष्ण महाराज की सद्प्रेरणा से किया जा रहा है। यह उन्ही का संकल्प था,जिसे श्रीकृष्ण कीर्ति फाउंडेशन के तत्वावधान में साकार किया जा रहा है।
सायं काल सरस भजन संध्या का भव्य आयोजन हुआ। जिसमें भागवत विदुषी कीर्ति किशोरी एवं जयंती नन्दन शरण मयूर कृष्ण महाराज (प्रभुजी) ने अपनी सुमधुर वाणी में ठाकुर श्रीराधा-कृष्ण की महिमा से ओतप्रोत भजनों का संगीत की मृदुल स्वर लहरियों के गायन कर सभी को भाव-विभोर कर दिया।तत्पश्चात् भामाशाह सम्मान समारोह आयोजित हुआ।जिसके अंतर्गत भक्त निवास एवं पावन गौशाला के निर्माण में विशेष आर्थिक सहयोग देने वाले व्यक्तियों को श्रीकृष्ण कीर्ति फाउंडेशन की संस्थापक व संरक्षक, भागवत विदुषी कीर्ति किशोरी के द्वारा पटुका ओढ़ाकर एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।
साथ ही भागवत विदुषी कीर्ति किशोरी का देश-विदेश के विभिन्न अंचलों से आए उनके भक्त-श्रद्धालुओं के द्वारा वृहद कोलाज, अंग वस्त्र और स्मृति चिन्ह आदि देकर सम्मान किया गया।
महोत्सव में गौशाला भूमि पूजन के मुख्य यजमान सतपाल बंसल, भक्त निवास (भवन) भूमि पूजन की मुख्य यजमान श्रीमती दर्शना देवी, बनवारी लाल जोशी, लाजपत राय बंसल(पंचकूला), सतपाल बंसल (चंडीगढ़), सुभाष बंसल (चंडीगढ़), जितेंद्र अग्रवाल (पंचकूला), आनंद किशोर अग्रवाल (पंचकूला), उमेश बंसल (आगरा), मनीष अग्रवाल (कोतमा, मध्यप्रदेश), अरुण सिंघल (पंचकूला), रमेश मित्तल (चंडीगढ़), अमरनाथ बंसल (आगरा), कल्याण दास अग्रवाल “ब्रजवासीजी” (मथुरा), माता प्रसाद (नागपुर), संजय मित्तल (आगरा), जुगल किशोर शर्मा (एसएसपी-जम्मू), मनमोहन गर्ग, जगमोहन गर्ग, अपूर्व गर्ग, मदन लाल अग्रवाल (दिल्ली), सुशील मित्तल (दिल्ली), मुकेश गर्ग, वेदप्रकाश गोयल, रामनिवास बंसल, ललित कुमार जिंदल (कुरुक्षेत्र), पवन कुमार अग्रवाल (दिल्ली), संजय अग्रवाल (दिल्ली) कंचन चोपड़ा एवं प्रभात बंसल आदि के अलावा विभिन्न क्षेत्रों के तमाम गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। संचालन लाजपत राय बंसल ने किया।महोत्सव का विश्राम संत, ब्रजवासी, वैष्णव सेवा एवं वृहद भंडारे के साथ हुआ।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

एलआईसी के एजेंट यूनियन लियाफी ने लिया पॉलीथीन का उपयोग ना करने का संकल्प

Thu Jul 11 , 2024
बांटे कपड़े के थैले लगा रहे हैं फलदार छायादार पौधे फिरोजपुर 10 जुलाई {कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता}= पर्यावरण को सुरक्षित रखने का संकल्प लेते हुए एलआईसी ऑफ इंडिया फिरोजपुर ब्रांच के एजेंट्स यूनियन ने मीटिंग की। कमल राजपाल, संजय ढींगरा, ईश जोशी मखन लाल की अध्यक्षता में हुई बैठक […]

You May Like

Breaking News

advertisement

call us