महंत जगन्नाथ पुरी ने बताया सर्व कल्याण की भावना से गुप्त नवरात्र में पूजन करने से मां भगवती प्रसन्न होती हैं

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।

गुप्त नवरात्र की अष्टमी का पूजन आज होगा।

कुरुक्षेत्र, 12 जुलाई : मारकंडा नदी के तट पर श्री मारकंडेश्वर महादेव मंदिर में संत महापुरुषों के साथ आषाढ़ गुप्त नवरात्र के अवसर पर पूजन कर रहे अखिल भारतीय श्री मारकंडेश्वर जनसेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत जगन्नाथ पुरी ने बताया कि गुप्त नवरात्र पूजा केवल तांत्रिक प्रक्रिया के लिए नहीं होती है। देवी मां भगवती सर्व कल्याण की भावना से किए गए पूजन से भी प्रसन्न होकर आशीर्वाद प्रदान करती हैं। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को गुप्त नवरात्र अवसर पर मां धूमावती का विधिवत पूजन किया गया। 13 जुलाई को आषाढ़ शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि शनिवार के दिन गुप्त नवरात्र की अष्टमी का पूजन होगा। महंत जगन्नाथ पुरी ने बताया कि गुप्त नवरात्र में मां भगवती का पाठ और मंत्रों का जाप करना विशेष लाभकारी माना गया है। कोई भी व्यक्ति सच्चे मन से यह पूजन कर सकता है। गुप्त नवरात्रों के दौरान मांस-मदिरा, लहसुन और प्याज का बिल्कुल सेवन नहीं करना चाहिए। मां दर्गा स्वयं एक नारी हैं इसलिए नारी का सदैव सम्मान करना चाहिए। जो नारी का सम्मान करते हैं मां दुर्गा उन पर अपनी कृपा बरसाती हैं। इस अवसर पर स्वामी संतोषानंद, स्वामी दीप मंगल, बिल्लू पुजारी, डा. वी.के. गुप्ता, डा. निधि गुप्ता, अरुण कुमार, योगिता, हरदीप कौर व सुमन इत्यादि भी मौजूद रहे।
महंत जगन्नाथ पुरी पूजन करते हुए।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पहले महिलाओं के लिए शौचालय बनाने का अभियान चलाकर स्वच्छता की जगाई थी अलख : सांसद नवीन जिंदल

Fri Jul 12 , 2024
वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक। अब अगला लक्ष्य स्वच्छता, युवा रोजगार, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं को घर-घर पहुंचने का काम करना।सांसद नवीन जिंदल ने शाहाबाद के कई गांवों में पहुंचकर लोगों का जताया आभार, समस्याएं भी सुनी। शाहाबाद मारकंडा,12 जुलाई : सांसद नवीन जिंदल ने कहा कि आज से लगभग 20 […]

You May Like

Breaking News

advertisement

call us