जग ज्योति दरबार में पहुंचे सांसद नवीन जिंदल, महंत राजेंद्र पुरी ने कहा कि उन्हें संतोष है कठोर अग्नि तपस्या का फल नवीन जिंदल को मिला

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।

सांसद ने लोकसभा चुनाव में तीसरी बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व नवीन जिंदल की विजय की कामना से महंत राजेंद्र पुरी की कठोर अग्नि तपस्या के लिए आभार व्यक्त किया।

कुरुक्षेत्र, 13 जुलाई : जग ज्योति दरबार में कुरुक्षेत्र लोकसभा क्षेत्र से तीसरी बार सांसद बनने के बाद नवीन जिंदल अपने सहयोगियों के साथ पहुंचे। उनका जग ज्योति दरबार के महंत राजेंद्र पुरी ने स्वागत किया एवं आशीर्वाद दिया। इस मौके पर पूर्व राज्य मंत्री कृष्ण बेदी भी उनके साथ थे। महंत राजेंद्र पुरी एवं दरबार के श्रद्धालुओं ने सांसद नवीन जिंदल को विधिवत सम्मान भी दिया। इस मौके पर सांसद नवीन जिंदल भूले नहीं कि जग ज्योति दरबार में महंत राजेंद्र पुरी ने लोकसभा चुनावों में उनकी विजय की कामना के लिए भीषण गर्मी में कठोर अग्नि तपस्या की। सांसद नवीन जिंदल ने मनोकामना पूर्ण होने पर आभार व्यक्त किया।
महंत राजेंद्र पुरी ने बताया कि सांसद नवीन जिंदल ने जग ज्योति दरबार धाम में आकर संगत का चुनाव में सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। इस मौके पर कुरुक्षेत्र लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत सभी नौ विधानसभा क्षेत्रों से बड़ी संख्या में जग ज्योति दरबार की संगत मौजूद रही। इस मौके पर सांसद नवीन जिंदल ने विशेष तौर पर लोकसभा चुनावों के दौरान ही भीषण गर्मी में महंत राजेंद्र पुरी द्वारा की गई कठोर अग्नि तपस्या का जिक्र करते हुए आभार व्यक्त किया। साथ ही आशीर्वाद लिया। महंत राजेंद्र पुरी ने बताया कि उन्होंने कठोर अग्नि तपस्या के समय संकल्प लिया था कि जब तक नरेंद्र मोदी देश के तीसरी बार प्रधानमंत्री नहीं बनते तथा पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल व नवीन जिंदल अपने संसदीय क्षेत्र में चुनाव में विजयी नहीं हो जाते हैं तब तक महंत राजेंद्र पुरी की कठोर अग्नि तपस्या जारी रहेगी। महंत राजेंद्र पुरी ने सांसद नवीन जिंदल की भावना एवं प्रेम के लिए आभारी हैं। सांसद नवीन जिंदल ने चुनाव के समय मेहनत से कार्य करने वाले लोगों को याद रखा है। सांसद नवीन जिंदल ने स्वयं दरबार में आकर कहा कि महंत राजेंद्र पुरी ने उनके लिए कठोर अग्नि तपस्या की एवं शुक्रिया किया। महंत राजेंद्र पुरी ने भी कहा कि उन्हें संतोष है कि कठोर अग्नि तपस्या का फल नवीन जिंदल को मिला है। उन्होंने कहा कि उन्हें इस बात की प्रसन्नता हैं कि सांसद नवीन जिंदल ने जग ज्योति दरबार से जुड़े रहने एवं जनहित के कार्यों में सहयोग का आश्वासन दिया है। महंत राजेंद्र पुरी ने कहा कि सांसद नवीन जिंदल जैसे व्यक्ति की देश के हर लोकसभा क्षेत्र को जरूरत है जो देश के विकास एवं भारत माता के लिए कार्य करे। इस अवसर पर विजय राठी, गुरिन्दर गिल, रविंदर सांगवान ठोल, राजीव शर्मा, अजैब सिंह, जागीर मोर, सुल्तान, रोशन शर्मा, सुरेंद्र शर्मा, रवि शर्मा ,गौरव, शुभम उदारसी, जगजीत सिंह, स्पर्श चौधरी, मनप्रीत सिंह इत्यादि मौजूद रहे।
जग ज्योति दरबार में महंत राजेंद्र पुरी से आशीर्वाद लेते हुए सांसद नवीन जिंदल। महंत राजेंद्र पुरी सांसद नवीन जिंदल को सम्मान देते हुए व अन्य।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सेवा ट्रस्ट यू.के. इंडिया का पौधारोपण अभियान जारी

Sat Jul 13 , 2024
वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक। बच्चों को अधिक से अधिक पौधारोपण करने व पौधों की सुरक्षा के लिए जागरूक किया। कुरुक्षेत्र, 13 जुलाई : सेवा ट्रस्ट यू.के. इंडिया का बच्चों को पौधारोपण के माध्यम से पर्यावरण प्रति जागरूक करने का अभियान निरंतर जारी है। इसी कड़ी में ज्ञान ज्योति सीनियर सैकंडरी […]

You May Like

Breaking News

advertisement