जग ज्योति दरबार के महंत राजेंद्र पुरी ने कहा सनातन की मजबूती में संतों का विशेष योगदान

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।

महंत राजेंद्र पुरी ने स्वामी हरिओम परिव्राजक एवं अन्य संतों से की सनातन प्रचार पर चर्चा।

कुरुक्षेत्र, 15 जुलाई : धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में जग ज्योति दरबार के महंत राजेंद्र पुरी स्वामी हरिओम परिव्राजक एवं अन्य संतों से मिले। महंत राजेंद्र पुरी ने इस मौके पर संत महापुरुषों के साथ सनातन धर्म की मजबूती एवं धर्म प्रचार बारे विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा सभी संत आज मानते हैं कि युवा वर्ग को विशेष तौर पर सनातन परम्पराओं एवं संस्कृति से अवगत करवाकर जोड़ा जाए। भविष्य में युवा ही सनातन को विश्व स्तर पर मजबूत करने का कार्य करेंगे। महंत राजेंद्र पुरी ने कहा कि ऋषि-मुनियों और संत-महापुरुषों ने धर्मशास्त्र को आधार स्तंभ मानकर समाज, राष्ट्र और धर्म की उन्नति का मार्ग दिखाया है। सनातन उसके अनुसार ही कार्य करने के लिए अग्रसर है। सनातन ने मनुष्य के साथ ही समाज, राष्ट्र और धर्म के उत्कर्ष को प्राथमिकता दी है। सनातन अध्यात्म प्रसार के साथ ही समाज सहायता, राष्ट्र रक्षा और धर्म जागृति के लिए भी कार्य करता है। आज भी पूरा विश्व सनातन की ताकत को मानता है। इस अवसर पर विश्व हिन्दू परिषद के सुरेश जोशी, राजीव शर्मा, पवन गुप्ता, नीरज गुप्ता, मनप्रीत सिंह इत्यादि भी मौजूद थे।
महंत राजेंद्र पुरी, स्वामी हरिओम परिव्राजक एवं अन्य।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बच्चों के मनोबल को बढ़ाने हेतु सतयुग दर्शन ट्रस्ट करवा रहा मानवता ओलंपियाड

Mon Jul 15 , 2024
वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक। कुरुक्षेत्र : सतयुग दर्शन ट्रस्ट द्वारा 10वां मानवता ओलंपियाड गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल अजराना कलां, झांसा, धुराला में करवाया गया। मानवता ओलंपियाड में बच्चों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। इस मौके पर ट्रस्ट के सदस्य मनोज गावा, जितेंद्र अरोड़ा, प्रोमिला, अंजू, रेनु व भावना नागपाल मौजूद […]

You May Like

advertisement