सेवा ट्रस्ट यू.के. इंडिया ने चलाया अभियान एक पौधा मां के नाम पौधारोपण

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।

सेवा ट्रस्ट यू.के. इंडिया की टीम ने बच्चों को पौधे लगाने के लिए संकल्प करवाया।

कुरुक्षेत्र, 17 जुलाई : सेवा ट्रस्ट यू.के. इंडिया शिक्षा के साथ समाज कल्याण एवं प्रेरणा के कार्यक्रम भी चला रहा है। इन्हीं कार्यक्रमों की श्रेणी में ट्रस्ट ने कुरुक्षेत्र जिला एवं राज्य के अन्य जिलों में भी पौधारोपण अभियान के चलते बुधवार को राजकीय आदर्श संस्कृति प्राथमिक विद्यालय धूल गढ गुलडेहरा में हर विद्यार्थी से मां के नाम पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक राजीव थाना व सुरजीत सिंह ने किया। इस मौके पर मौजूद बच्चों व विद्यार्थियों ने अपनी मां के नाम पौधारोपण किया। साथ ही अन्य बच्चों और ग्रामीणों को ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाने का आह्वान किया। कार्यक्रम आयोजकों ने कहा कि हमारी पृथ्वी ने हमें वो समस्त संसाधन तथा सुविधाएं प्रदान की है जो सुखी जीवन के लिए आवश्यक होती हैं। बिना कुछ लिए हमें पृथ्वी से अनगिनत बहुमूल्य उपहार प्राप्त हुए हैं। इसलिए हमारा भी यह फर्ज बनता है कि हम भी पृथ्वी को स्वच्छ और हरा भरा बनाने के लिए अधिक से अधिक पेड़ लगाएं। सेवा ट्रस्ट यू.के. इंडिया के जिला कोऑर्डिनेटर पवन मित्तल ने बच्चों को पर्यावरण के प्रति सजग होने और पर्यावरण को स्वच्छ बनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने देशभर में एक पौधा मां के नाम लगाने का संकल्प लिया है। उसी संकल्प से प्रेरित होकर हम सबको भी संकल्प लेना चाहिए कि हम भी अपनी जननी माता के नाम एक पौधा जरूर लगाएं और उस पौधे के बड़ा होने तक देखभाल भी करें। मित्तल ने कहा कि मनुष्य के क्रियाकलापों के कारण पर्यावरण को लगातार नुकसान हो रहा है। पेड़ों की अंधाधुंध कटाई की वजह से वायु प्रदूषण बढ़ रहा है। जिससे सांस की बीमारियां बढ़ती जा रही हैं। उन्होंने प्रकृति के साथ छेड़छाड़ की प्रवृत्ति पर तत्काल रोक लगाने की मांग की। उन्होंने सेवा ट्रस्ट यू.के. (इंडिया) की गतिविधियों बारे विस्तार से जानकारी दी और अपनी को-स्पोंसर डाबर इंडिया के सहयोग से बच्चों को डाबर रियल जूस वितरित किया। गीता रानी व उर्मिला देवी ने भी कहा कि जो बच्चे अपने लगाये पौधों की लगातार देखभाल करेंगे। उनको हर महीने सेवा ट्रस्ट द्वारा सम्मानित किया जाएगा। इस मौके पर ईश्वर व पवन धानिया ने कहा कि वे अपने निजी कोष से हर महीने पौधे लगाएंगे। इस अवसर पर रणधीर सिरोही, मितो देवी सहित बच्चों के अभिभावक गण भी मौजूद रहे।
बच्चों के साथ पौधारोपण करते हुए।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आस्ट्रेलिया से आए कोच रोहित ने बताया सफलता के लिए कड़ी मेहनत जरूरी

Wed Jul 17 , 2024
वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक। युवा क्रिकेट खिलाड़ियों को दिए जीवन में सफलता के मूलमंत्र। कुरुक्षेत्र/ऑस्ट्रेलिया विनायक कौशिक 17 जुलाई : नगर के नरकातारी रोड़ स्थित क्रिकेट एकेडमी में बुधवार को आस्ट्रेलिया के सिडनी स्थित व्योगर टेनिस एकेडमी के कोच रोहित ने क्रिकेट खिलाड़ियों को जीवन में सफलता के मूलमंत्र देते […]

You May Like

advertisement