महाभारतकालीन स्थानेश्वर महादेव मन्दिर में श्रावण के पहले सोमवार को भक्तों की लगी कतारें

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।

कुरुक्षेत्र : कुरुक्षेत्र के प्राचीन महाभारतकालीन श्री स्थानेश्वर महादेव मन्दिर में आज श्रावण मास के पहले सोमवार को भक्तों की कतारें लगी।
मन्दिर के व्यवस्थापक महंत लक्ष्मीनारायण पुरी जी महाराज ने बताया की महाभारत युद्ध से पूर्व भगवान श्री कृष्ण ने युद्ध में विजय कामना के लिए स्वयं इसी स्थान पर भगवान भोलेनाथ की पूजा अभिषेक किया था और स्थानेश्वर महादेव मन्दिर के नाम से ही नगर का नाम थानेसर पड़ा।
महादेव मन्दिर की आस्था और भगवान श्रीकृष्ण द्वारा भोलेनाथ की पूजा को देखते हुए मन्दिर से जुड़े श्रद्धालु जो देश विदेश में भी रहते है श्रवण मास में कुरुक्षेत्र आकार भोलेनाथ की पूजा अर्चना करते है।
श्रद्धालु संजीव कुमारी, मेवा देवी, सानवी, परमीत, बनवारी लाल ने बताया कि भोलेनाथ का शुद्ध सात्विक श्रद्धा से अभिषेक करने पर मनोकामना पूर्ण होती है और जीवन के सभी संकटों का निवारण होता है।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

नगर पंचायत चेयरमैन इमराना बेगम और जनप्रतिनिधियों व अफसर ने रोपे पौधे

Tue Jul 23 , 2024
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : फतेहगंज पश्चिमी,नगर पंचायत चेयरमैन इमराना बेगम और उनके पति मोहम्मद शाहिद उर्फ कालू भाई, ईओ अधिशासी अधिकारी शिवलाल राम ने नाम मां के नाम पर पौधारोपण कर वृहद पौधा रोपण अभियान के तहत फतेहगंज पश्चिमी नगर पंचायत क्षेत्र में 600 पौधे लगवाए। चेयरमैन इमराना […]

You May Like

advertisement