महंत जगन्नाथ पुरी ने बताया सावन महीने में मंगला गौरी पूजन से मिलता है अखंड सौभाग्य का आशीर्वाद

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।

श्री मारकंडेश्वर महादेव मंदिर में हुआ सावन का मंगला गौरी पूजन तथा पार्थिव शिवलिंग अभिषेक।

कुरुक्षेत्र, 23 जुलाई : हर वर्ष के सावन की भांति मारकंडा नदी के तट पर सर्व कल्याण की भावना से सावन पूजन चल रहा है। अखिल भारतीय श्री मारकंडेश्वर जनसेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत जगन्नाथ पुरी के सान्निध्य में शिव भक्तों ने सावन महीने का मंगला गौरी पूजन तथा पार्थिव शिवलिंग अभिषेक किया। महंत जगन्नाथ पुरी ने बताया कि सावन में भगवान शिव परिवार की पूजा का विशेष महत्व है। सावन महीने में जिस प्रकार भगवान शिव की विशेष पूजा होती है, ठीक वैसे ही मंगला गौरी (माता पार्वती) पूजन होता है और मां गौरी की आराधना की जाती है। महिलाएं अखंड सौभाग्य के आशीर्वाद के लिए मां गौरी की पूजा करती हैं। इस मौके पर यजमान भगत राम, नारायण देवी, विद्या देवी, नवनीत कौर व मंजीत सिंह को महंत जगन्नाथ पुरी ने मंत्रोच्चारण के साथ रुद्राभिषेक सम्पन्न करवाया। पार्थिव शिवलिंग अभिषेक के उपरांत विधिवत मारकंडा नदी में विसर्जन किया गया। पूजन के उपरांत सायं भगवान शिव भजनों का गुणगान भी हुआ। इस अवसर पर स्वामी पृथ्वी पुरी, स्वामी संतोषानंद, सुमन गोयल, दीपक गोयल, बिल्लू पुजारी, दर्शन सिंह, बलबीर सिंह, नाजर सिंह, जगतार सिंह व सुक्खा सिंह इत्यादि भी मौजूद रहे।
पूजन करते हुए महंत जगन्नाथ पुरी एवं अन्य संत, शिव भजनों का गुणगान करते हुए श्रद्धालु।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बच्चों को कैरियर बारे जागरूक करने के लिए कार्यक्रम का आयोजन

Wed Jul 24 , 2024
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।ब्यूरो चीफ – संजीव कुमारी दूरभाष – 9416191877 बच्चों को शिक्षा के साथ जीवन के कैरियर को लेकर भी अपना लक्ष्य निर्धारित करना चाहिए। कुरुक्षेत्र, 23 जुलाई : बच्चों को शिक्षा के साथ भविष्य में अपने जीवन के कैरियर को लेकर भी अपना लक्ष्य […]

You May Like

advertisement