गुरुकुल परिवार ने केन्द्र सरकार का आभार जताया।

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।

प्राकृतिक खेती हेतु बजट में डेढ़ लाख करोड़ की राशि निर्धारित करने पर गुरुकुल फार्म पर बांटे लड्डू।

कुरुक्षेत्र, 24 जुलाई : गुरुकुल कुरुक्षेत्र के प्राकृतिक कृषि फार्म पर आज लड्डू बांटे गये, साथ ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण की जय-जयकार की गई। दरअसल, मंगलवार को संसद में पेश किये गये बजट में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के उद्देश्य से लगभग डेढ़ लाख करोड़ की राशि का प्रावधान किया गया है जिससे प्राकृतिक खेती के मुख्य केन्द्र गुरुकुल फार्म पर कृषि वैज्ञानिक पदम्श्री डाॅ. हरिओम, व्यवस्थापक रामनिवास आर्य, डाॅ. रामगोपाल, डाॅ. प्रदीप शर्मा, राजेश कुमार सहित ट्रेनिंग हेतु पधारे किसान बन्धुओं ने लड्डू बांटकर मोदी सरकार के इस फैसले का स्वागत किया। साथ ही गुरुकुल कुरुक्षेत्र परिवार की ओर से प्रधान राजकुमार गर्ग ने बजट में प्राकृतिक खेती हेतु इतनी बड़ी राशि के लिए केन्द्र सरकार का आभार व्यक्त किया है।
रामनिवास आर्य ने कहा कि महामहिम राज्यपाल आचार्य देवव्रत के प्रयासों देश के विभिन्न राज्यों में लाखों किसान प्राकृतिक खेती को अपना रहे हैं, देशभर से आचार्य की प्राकृतिक खेती मुहिम को भारी जनसमर्थन मिल रहा है। अब देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लोगों के स्वास्थ्य, पर्यावरण और जमीन की सेहत को ध्यान में रखते हुए आम बजट में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए बड़ा कदम उठाया है, प्रधानमंत्री का यह कदम निश्चित रूप से प्राकृतिक खेती से किसानों को जोड़ेगा और आने वाले समय में देश के किसान रासायनिक खेती को छोड़कर प्राकृतिक खेती को अपनाएंगे। ज्ञात रहे वित्तमंत्री ने कहा है कि आगामी दो वर्षों के दौरान एक करोड़ किसानों को प्राकृतिक खेती करने में मदद की जाएगी, देश के वैज्ञानिक संस्थानों और ग्राम पंचायतों के सहयोग से इस अभियान को धरातल पर उतारा जाएगा।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Like

advertisement