जयराम कन्या महाविद्यालय की छात्रा नेहा पाल ने राज्य स्तरीय अखाड़ा कुश्ती में कांस्य पदक एवं 21 हजार रुपए का पुरस्कार हासिल किया।

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।

राज्य स्तरीय अखाड़ा कुश्ती में विजेता खिलाड़ी छात्रा नेहा पाल का महाविद्यालय में आगमन पर हुआ सम्मान।

कुरुक्षेत्र, 24 जुलाई : देशभर में संचालित श्री जयराम संस्थाओं के परमाध्यक्ष एवं श्री जयराम शिक्षण संस्थान के चेयरमैन ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी की प्रेरणा से ग्रामीण आंचल में कन्याओं को उच्च शिक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से गतिमान सेठ नवरंग राय लोहिया जयराम कन्या महाविद्यालय की छात्राएं शिक्षा के साथ साथ अन्य क्षेत्रों में उपलब्धियां हासिल कर रही हैं। जयराम संस्थाओं के मीडिया प्रभारी राजेश सिंगला ने बताया कि पंचकूला में आयोजित हुई राज्य स्तरीय अखाड़ा कुश्ती में जयराम कन्या महाविद्यालय की छात्रा नेहा पाल ने 76 किलोग्राम भार वर्ग की कुश्ती में कांस्य पदक एवं 21 हजार रुपए का पुरस्कार भी प्राप्त किया है। खिलाड़ी छात्रा नेहा पाल की उपलब्धि पर परमाध्यक्ष ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी, उपाध्यक्ष टी. के. शर्मा, निदेशक एस.एन. गुप्ता एवं संस्थान प्रबंधन समिति के सदस्यों ने छात्रा को बधाई दी है। ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी ने छात्रा को बधाई एवं शुभकामनाएं देने के उपरांत कहा कि ग्रामीण आंचल की छात्राएं शिक्षा व खेलों सहित किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं। छात्राएं अपनी प्रतिभा के दम पर निरंतर उपलब्धियां हासिल कर रही हैं। इस छात्रा नेहा पाल ने भी अपनी उपलब्धि के द्वारा महाविद्यालय ही नहीं अपितु कुरुक्षेत्र जिले का मान सम्मान बढ़ाया है। महाविद्यालय प्राचार्या डा. सुदेश रावल ने छात्रा को बधाई देते हुए उसके माता-पिता एवं स्टाफ को भी शुभकामनाएं प्रेषित की।
महाविद्यालय प्राचार्या डा. सुदेश रावल व अन्य विजेता खिलाड़ी छात्रा नेहा पाल का सम्मान करते हुए तथा विजेता खिलाड़ी छात्रा नेहा पाल।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बाजारों में भी सीवरेज अवरुद्ध होने की समस्या गंभीर बनी।

Wed Jul 24 , 2024
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 94161 91877 बरसातों को देखते हुए समस्या के समाधान की व्यापारियों ने मांग की। कुरुक्षेत्र, 24 जुलाई : अभी बरसातों का सीजन पूरी तरह से शुरू भी नहीं हुआ है लेकिन नगर के विभिन्न क्षेत्रों में बार बार सीवरेज अवरुद्ध होने के […]

You May Like

Breaking News

advertisement