नारी शक्ति से जल शक्ति अभियान के तहत कैच द रेन अभियान के तहत जल संरक्षण एवं जल संवर्धन हेतु चलाया जा रहा जागरूकता अभियान

जांजगीर-चांपा 25 जुलाई 2024/ कलेक्टर श्री आकाश छिकारा के निर्देशन एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत के मार्गदर्शन में जल शक्ति अभियान के तहत कैच द रेन 2024 ‘‘नारी शक्ति से जल शक्ति‘‘ थीम के साथ जिले में चलाया जा रहा है। जिसमें जल संरक्षण के क्षेत्र में महिलाओं द्वारा  महत्वपूर्ण भूमिका निभाई जा रही है। नारी शक्ति के द्वारा विभिन्न अभियान चलाकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है। इस अभियान में पौध रोपण, जल संरक्षण के कार्य किये जा रहें हैं। इसके तहत बरसात का पानी बर्बाद होने से रोकना,  भूगर्भ जल स्तर को बढ़ाना, हैंडपंप, कुएं और तालाब के पानी संरक्षित करना है।
      जनपद पंचायत पामगढ़ सीईओ श्री मणिशंकर कौशिक ने बताया कि नारी शक्ति की मदद से जिले में जल शक्ति को बढ़ावा दिया जा रहा है। जनपद पंचायत पामगढ़ के ग्राम पंचायत बोरसी में ग्रामीणों स्वसहायता समूह की महिलाओं ने इस अभियान के तहत पौध रोपण किया और जल संरक्षण की शपथ भी ली। इसके साथ ही महिलाओं ने गांव में रैली निकालकर जल संरक्षण को बढ़ावा देते हुए जनजागरूकता अभियान चलाया। इस अभियान के तहत महात्मा गांधी नरेगा के माध्यम से गांव में  पौध रोपण, तालाब, डबरी, कुआं, चेक डेम, रेन हार्वेस्टिंग, जल संरक्षण एवं जल संवर्धन के कार्याें को प्राथमिकता के साथ किया जा रहा हैं।

Read Article

Share Post

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कक्षा 10 वीं की हिन्दी विषय की अवसर परीक्षा संपन्न

Thu Jul 25 , 2024
  जांजगीर-चांपा 25 जुलाई 2024/ जिले में संचालित हाई स्कूल, हायर सेकेण्डरी स्कूल द्वितीय मुख्य/अवसर परीक्षा 2024 हेतु आज कक्षा 10वीं की हिन्दी विषय की परीक्षा सुचारू रूप से संपन्न हुई। जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि हिन्दी विषय की परीक्षा में कुल पंजीकृत 711 में से 644 विद्यार्थी परीक्षा […]

You May Like

advertisement