आदेश अस्पताल में पौधारोपण कर दिया पर्यावरण सरंक्षण का संदेश।

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।

पर्यावरण में आक्सीजन का एकमात्र प्राकृतिक स्रोत पेड़-पौधे : डा. गुणतास गिल।

कुरुक्षेत्र : वीरवार को मोहड़ी स्थित आदेश मैडिकल कॉलेज व अस्पताल में पौध रोपण करके पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। आदेश के एम.डी. डा. गुणतास सिंह गिल और चिकित्सा अधीक्षक डा. गुरसतिन्द्र सिंह और अन्य चिकित्सा स्टॉफ व कर्मियों ने आवासीय क्षेत्र के आस-पास 51 पौधे लगाकर उनकी सेवा संभाल का संकल्प भी लिया। डा. गुणतास गिल ने कहा कि पर्र्यावरण में और मानव जीवन के लिए आक्सीजन का प्राकृतिक स्रोत केवल पेड़-पौधे ही हैं और जिसका प्रत्यक्ष प्रमाण पूरी दुनिया ने कोविड के दौरान महसूस किया है। अगर उसके बावजूद हम कोविड के घटनाक्रम से अपनी सोच प्राकृतिक के प्रति साकारात्मक नहीं रखते तो भविष्य में यह प्रकृति व पर्यावरण के लिए घातक सिद्ध होगा और मानव जीवन पर भी खतरा आ जाएगा। उन्होंने कहा कि कोविड विश्वभर को संदेश देकर गया है कि धरती पर मानव जीवन तभी सुरक्षित है अगर पर्यावरण सुरक्षित है। इसलिए धार्मिक, सामाजिक संस्थाओं के साथ हर व्यक्ति को अपने निजि तौर पर भी पौधे रोपण करना चाहिए और उनकी संभाल भी करनी चाहिए। डा. गिल ने कहा कि इस समय चल रहा मौसम प्रकृति के लिए बेहतर है और इस दौरान अधिक से अधिक पौधे रोपित किये जाएं तो वह जल्द पौषित हो जाएंगे। डा. गुणतास गिल ने कहा कि आदेश अस्पताल में यह अभियान अभी जारी रहेगी और चिकित्सा स्टॉफ सहित मैडिकल छात्रों से भी पौधे रोपित करवाए जाएंगे।
आदेश में पौधारोपण अभियान की शुरूआत करते डा. गुणतास गिल व अन्य।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Like

advertisement