कृषि वैज्ञानिकों के अनुसार आने वाले दिनों में मौसम का मिजाज बदलते रहने के आसार।

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।

किसानों का मानसून के मेहरबान होने को लेकर खत्म हो सकता है इंतजार।

कुरुक्षेत्र, 25 जुलाई : कृषि विशेषज्ञों एवं कृषि वैज्ञानिकों के अनुसार इस बार कुरुक्षेत्र सहित हरियाणा के कई जिलों में किसानों को मानसून की कृपा का इंतजार करना पड़ रहा है। मानसून को लेकर धान की खेती कर रहे किसानों को अच्छी बरसात की इंतजार है। कृषि वैज्ञानिक डा. सी. बी. सिंह ने कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विभाग से मिली जानकारी अनुसार बताया कि हरियाणा में लगातार मौसम परिवर्तनशील हो रहा है। अब सावन महीने की शुरुआत के साथ से ही किसान इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में प्रदेश के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज बदल चुका है।
मौसम विभाग ने अभी दक्षिण हरियाणा में तेज बरसात की संभावना बताई है। मौसम विभाग ने अब सोनीपत, पानीपत, करनाल, जींद, कैथल, कुरूक्षेत्र और यमुनानगर में भी बरसात के संकेत दे दिए हैं। हरियाणा के कई जिलों में बादल गरजने के साथ 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी और बारिश होगी। डा. सिंह के अनुसार जुलाई का अंतिम सप्ताह बरसात को लेकर परिवर्तनशील रहेगा। किसानों को मौसम विभाग से जानकारी लेते रहना चाहिए।
कृषि वैज्ञानिक डा. सी. बी. सिंह।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Like

advertisement